Begin typing your search above and press return to search.

CG ACB News: दो करोड़ का गबन, SBI की महिला कैशियर को ACB ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

CG ACB News: छत्तीसगढ़ में दो करोड़ का गबन करने वाली एसबीआई की महिला कैशियर को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। कैशियर ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर राशि गबन की थी। एसीबी की टीम कैशियर की लंबे समय से तलाश कर रही थी।

CG ACB News: दो करोड़ का गबन, SBI की महिला कैशियर को ACB ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

CG ACB News: रायपुर। छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने दो करोड़ का गबन करने वाली महिला कैशियर को बिल्हा स्टेट बैंक से गिरफ्तार किया है। कैशियर ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार का गबन की थीं। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक बिल्हा की शिकायत पर एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है। महिला कैशियर का नाम तेजवथ थीरापतम्मा है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक बिल्हा जिला बिलासपुर के द्वारा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/ एन्टी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय रायपुर में करोड़ों के गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बिल्हा स्टेट बैंक शाखा बिलासपुर में 19 दिसम्बर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच बैंक के कैशियर और अन्य कर्मचारियों के द्वारा पद का दुरुपयोग कर बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर 2,06,37,600 रूपये का गबन किये थे। आरोपियों ने बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचाई थी।

शिकायत के बाद एसीबी ने स्टेट बैंक बिल्हा की तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा व अन्य के विरुद्ध 19 जनवरी 2026 को धारा 13(1) A, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित 2018) व धारा 316 (5), 318(4), 61(2), 338, 336 (3), 340 (2) बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर जाँच में लिया।

स्टेट बैंक द्वारा विभागीय स्तर पर की गई विभागीय जांच में भी कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा और अन्य को आर्थिक अनियमितता करना और राशि का गबन करना पाया गया था। एसीबी बिलासपुर द्वारा प्रकरण की जाँच में कैशियर व अन्य के द्वारा राशि का गबन करने के सबूत मिले। एसीबी टीम लगातार पिछले कुछ दिनों से कैशियर की तलाश कर रही थी।

कैशियर तेज़वथ थीरापतम्मा की आज बिल्हा स्थित स्टेट बैंक में गोपनीय रूप से आने की सूचना मिली। एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा कार्अरवाई करते हुए कैशियर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के पास मिले मोबाइल को जांच हेतु जब्त किया गया है।

गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड हासिल करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में आगे की जाँच कार्रवाई जारी है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story