Begin typing your search above and press return to search.

CG: आरक्षक मना रहा था दूसरे की पत्नी के साथ रंगरेलिया, आधी रात पहुंचा पति और काट दिया आरक्षक का प्राइवेट पार्ट...

CG: आरक्षक मना रहा था दूसरे की पत्नी के साथ रंगरेलिया, आधी रात पहुंचा पति और काट दिया आरक्षक का प्राइवेट पार्ट...

CG: आरक्षक मना रहा था दूसरे की पत्नी के साथ रंगरेलिया, आधी रात पहुंचा पति और काट दिया आरक्षक का प्राइवेट पार्ट...
X
By Gopal Rao

मुंगेली। पुलिस का जवान दूसरे की पत्नी के साथ बीती रात रंगरेलियां बना रहा था। इस दौरान आधी रात को पति वापस घर पहुंच गया और पत्नी के साथ पुलिस आरक्षक को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने अपना आपा खो दिया और हंसिए से आरक्षक का प्राइवेट पार्ट कर दिया। घायल आरक्षक को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं। मामला मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पास पॉश कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता के साथ पुलिस आरक्षक रोहित सिंह परिहार का अफेयर चल रहा था। पुलिस आरक्षक रोहित सिंह परिहार वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ है और वहां वह गाड़ी चलाता है। महिला का पति का किसी काम की वजह से बाहर गया हुआ था। इस बीच महिला ने अपने प्रेमी आरक्षक को घर बुला लिया और रंगरेलियां मनाने लगी। इस बीच अचानक आधी रात को महिला का पति घर आ गया और उसने महिला को आरक्षक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर अपना आपा खोते हुए घर में रखे हंसिए से आरक्षक का गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पर जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुट गई है। जांच के बाद दोनों पक्षों में कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story