Begin typing your search above and press return to search.

Bulandshahar News: पूर्व भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Purv BJP Block Adhyaksh Vinod Chaudhari Ki Hatya: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष की लाश घर में खून से लथपथ मिली। उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

Bulandshahar News: पूर्व भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
X

Bulandshahar New

By Chitrsen Sahu

Purv BJP Block Adhyaksh Vinod Chaudhari Ki Hatya: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष की लाश घर में खून से लथपथ मिली। उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

पूर्व भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या

यह पूरा मामला जाहिदपुर गांव का है। जहां सोमवार तड़के पूर्व भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौधरी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसका खुसाला तब हुआ, जब वह सुबह देर तक नहीं उठा। जिसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो विनोद चौधरी की लाश पलंग पर खून से लथपथ पड़ी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।




जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा

बताया जा रहा है कि विनोद चौधरी जाहिदपुर गांव स्थित अपने घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। सोमवार सुबह जब विनोद चौधरी देर तक नहीं उठा तो पड़ोसियों ने खिड़की से झांका। जिसके बाद उसकी लाश पलंग पर खून से लथपथ पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर जांच पड़ताल शुरु की, जिसमें कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

खुद की जान को बताया था खतरा

बताया जा रहा है कि विनोद चौधरी खुर्जा-जेवर क्षेत्र का ब्लॉक प्रमुख रह चुका है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। वहीं इस मामले में विनोद चौधरी के भाई का कहना है कि कुछ महीने पहले विनोद ने दो पक्षों में समझौता कराया था, जिसमें लाखों रुपए का लेनदेन हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विनोद चौधरी ने अपनी जान को खतरा बताया था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story