Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur News: बॉयफ्रेंड ही निकला हत्यारा: दूसरी गर्लफ्रेंड के कहने पर की हत्या, और फिर सेल्फी लेकर...

Girlfriend Ki Hatya Kar Li selfie: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो महीने पहले हुई युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के कहने पर पहले उसकी हत्या की और फिर सबूत के तौर पर सेल्फी लेकर गर्लफ्रेंड को भेजा। इसके बाद शव को सूटकेश में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया था।

Kanpur News: बॉयफ्रेंड ही निकला हत्यारा: दूसरी गर्लफ्रेंड के कहने पर की हत्या, और  फिर सेल्फी लेकर...
X

Kanpur News

By Chitrsen Sahu

Girlfriend Ki Hatya Kar Li selfie: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो महीने पहले हुई युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के कहने पर पहले उसकी हत्या की और फिर सबूत के तौर पर सेल्फी लेकर गर्लफ्रेंड को भेजा। इसके बाद शव को सूटकेश में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया था।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

यह पूरा मामला हनुमंत थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सुजनीपुर गांव की रहने वाली मृतका आकांक्षा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर फतेहपुर जिले के हरिखेड़ा बिंदकी गांव में रहने वाले सूरज कुमार के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों साथ में ही हमीरपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने लगे। इसके अलावा अकांक्षा हनुमंत विहार में किराए पर मकान लेकर रह रही थी, जहां पर उसके बॉयफ्रेंड सूरज का आना जाना लगा रहता था।

मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में की शिकायत

22 जुलाई को अकांक्षा की मां ने उसे उसका हाल चाल जानने के लिए जब फोन किया तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद अकांक्षा की मां ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए इस मामले की शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद अकांक्षा की तलाश शुरु की गई। आकांक्षा की मां ने बताया कि आकांक्षा को ढूंढने के लिए आरोपी सूरज भी उनका साथ दे रहा था और पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था।

सूरज ने खोले सारे राज

पुलिस ने जब आरोपी सूरज से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका आकांक्षा के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद से वह कहीं चली गई है। लेकिन जब पुलिस ने आकांक्षा की कॉल हिस्ट्री चेक कर सूरज से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और सारे राज खोल दिए।

शव के साथ सेल्फी लेकर गर्लफ्रेंड को भेजा

आरोपी ने बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड है। दोंनो को संबंध के बारे में जानकारी हो गई थी। जिसके बाद उसने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के कहने पर अकांक्षा की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसने 21 जुलाई को अकांक्षा को फोन कर रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया था, जहां झगड़े के बाद वे दोनों रुम पहुंचे और सूरज ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसने सबूत के तौर पर शव के साथ सेल्फी लेकर गर्लफ्रेंड को भेज दिया। इसके बाद अपने दोस्त को फोन कर जाफरगंज से बुला लिया। इसके बाद अकांक्षा के शव को सूटकेश में भरकर बांदा में यमुना नदी में फेंक दिया था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story