Bilaspur News: पूर्व पार्षद ने महिला से किया दुष्कर्म और 50 हजार रुपए वसूली...

Bihar Crime News: बिहार में दलित महिला के साथ दरिंदगी, दलित महिला के ऊपर किया पेशाब, निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा
X

crime

Bilaspur News: प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस के निष्कासित पूर्व पार्षद और एल्डरमैन रह चुके नेता ने महिला से 50 हजार रूपये वसूल लिए और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। महिला जब गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी के ऊपर एफआईआर दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।

Bilaspur News: बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म और ठगी का मामला सामने आया है। आरोप पूर्व पार्षद और एल्डरमेन काशी रात्रे पर लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन पति से मतभेद के चलते वह 2003 से सिविल लाइन क्षेत्र में अकेली रह रही है। गुरुघासीदास नगर, वार्ड क्रमांक 21 के पूर्व पार्षद काशी रात्रे से उसकी जान-पहचान थी। वह उसे भइया कहती थी। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया।

महिला के मुताबिक 2 मार्च 2022 को वह अपनी सहेली के घर तिफरा गई थी। दोपहर करीब तीन बजे काशी रात्रे वहां पहुंचा और आवास योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर 20 हजार रुपए मांगे। उसने रकम ले ली और महिला की सहेली को पानी लाने के बहाने रसोई में भेज दिया। इसके बाद वह महिला के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने 20 जनवरी 2025 तक डराकर करीब आठ बार उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात आरोपी को बताई, तो उसने गर्भपात की दवा देकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

महिला का यह भी कहना है कि आरोपी काशी रात्रे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 50 हजार रुपए भी हड़प लिए। अब वह उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।

Tags

Next Story