Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: नाबालिग की हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में लगा दी आग...

Bilaspur News: आपसी विवाद में नाबालिग को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चार आरोपियों में तीन सगे भाई हैं। आक्रोशित लोगों ने हत्या के बाद आरोपियों के घर में आग लगा दी। हालांकि आग कोई नुकसान नहीं कर पाई और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bilaspur News: नाबालिग की हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में लगा दी आग...
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। पड़ोस में रहने वाले नाबालिगों के आपसी विवाद में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने एक आरोपी के घर में आग लगाने की कोशिश की। जिसे स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी समेत दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही एक नाबालिग फरार है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।।

नाबालिग सुनील बांधे और सूरज भास्कर जरहाभाठा मिनी बस्ती के रहने वाले हैं। दोनों आपस में पहले मित्र थे और दोनों नशे के आदी हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रात में उनके परिजन भी कूद गए थे। कल रविवार की सुबह से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। मिनी बस्ती रिंग रोड दो सुलभ शौचालय के पास मृतक नाबालिग सुमित बांधे के मित्र आर्यन रात्रे का सूरज भास्कर से विवाद हो गया था। विवाद के बाद आर्यन गुड्डू गाली पहुंचा था कि यहां सूरज भास्कर उसके दो नाबालिक भाइयों और छोटू ने मिलकर आर्यन की पिटाई शुरू कर दी। जिसे देखकर सुमित बांधे अपने दोस्त को बचाने आया। यहां सूरज भास्कर ने झगड़े के दौरान घर से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और बीच बचाव करने से नाराज होकर सुमित बांधे के सीने पर वार कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

मृतक के मित्र की सूचना पर सुमित के परिजन उसे रक्तरंजित अवस्था में उठाकर सिविल लाइन थाना ले गए। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। वही हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मृतक के परिजन आक्रोशित होकर सूरज भास्कर के घर पहुंच गए और यहां हंगामा मचाने लगे। सूरज भास्कर उसके दोनों नाबालिग भाई घर में छुपे थे। जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई। गुस्साए परिजनों ने पेट्रोल डालकर मुख्य आरोपी सूरज भास्कर के घर में आग लगा दी। पर स्थानीय लोगों ने और मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से बिना कोई ज्यादा नुकसान आग पर काबू पा लिया।

मामले में मुख्य आरोपी सूरज भास्कर और उसके दो नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही एक आरोपी छोटू फरार है। पुलिस की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं मृतक की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में भी हंगामा मचाया। पुलिस ने वहां भी पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।

तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने आगजनी करने वाले पक्ष के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story