Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: दोस्ती हो तो ऐसी: दोस्त की मौत से दुखी साथी ने दे दी जान...

Bilaspur News: शादी के लिए युवक अपने दोस्त के साथ लड़की देखने गया था। वापसी में दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में बाइक से गिरकर दोस्त की मौत हो गई। दुखी युवक ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

सेक्स स्कैंडल में फंसे डॉक्टर ने की खुदकुशी, इलाज के पैसे के बदले युवती से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद फांसी लगा ली
X

CG Crime News 

By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे युवक ने अपने दोस्त के साथ शराब पी। नशे के कारण उसका दोस्त बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दोस्त की मौत से सदमे में आए युवक ने कुछ दूर जाकर रात के अंधेरे में पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव में रहने वाले विजय मरकाम (33) शादी के लिए लड़की की तलाश में था। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को तखतपुर क्षेत्र के गुनसरी में रहने वाले अपने मौसा अशोक मरकाम के घर दोस्त होरीलाल को लेकर गया था। रात करीब नौ बजे विजय और होरीलाल ने गांव के डेम के पास शराब पी। इसके बाद दोनों अपने घर जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद ही होरीलाल बाइक से गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई।

विजय ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही एंबुलेंस को काल किया। इधर एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही होरीलाल की मौत हो गई। तब तक गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इसी बीच विजय वहां से गायब हो गया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने विजय की लाश पेड़ पर लटकते देखा। इसकी जानकारी उसके रिश्तेदारों को दी गई। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Next Story