Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: चरित्र शंका पर पत्नी को मार डाला, लाश जंगल में छोड़ हुआ फरार

Bilaspur News: बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र में चरित्र शंका पर पत्नी की युवक ने ईंट और पत्थर मारकर हत्या कर दी। फिर लाश जंगल में छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

Bilaspur News: चरित्र शंका पर पत्नी को मार डाला, लाश जंगल में छोड़ हुआ फरार
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur बिलासपुर। चरित्र शंका पर युवक ने अपनी पत्नी पर ईंट व डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने जंगल में लाश को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

बेलगहना पुलिस चौकी के अनुसार ग्राम छतौना रगरापारा निवासी पंचराम सौता (40) मजदूरी का काम करता है। 22 जून की रात पंचराम अपनी पत्नी रात बाई सौता के साथ खाना खाने के लिए अपने मौसा के घर गया था। वहां खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। चरित्र शंका करते हुए पंचराम ने गाली-गलौज करने लगा। जब पत्नी रातबाई ने गाली देने से मना किया तो गुस्से में आकर पंचराम ने सड़क से ईंट उठाकर रात बाई के सिर पर वार कर दिया।

इसके बाद डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पंचराम शव को छोड़कर भाग गया। 23 जून की सुबह ग्रामीणों की नजर मृत रात बाई के शव पर पड़ी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। तब पता चला कि मृतका के पति पंचराम सौता गायब है। संदेह होने पर पुलिस की टीम ने पंचराम की खोजबीन शुरू किया। इस दौरान पंचराम अपने घर के पीछे जंगल की ओर छुपा हुआ था। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी पंचराम ने चरित्र शंका की बात को लेकर विवाद होने पर हत्या करने की बात स्वीकार की।

0 आए दिन मारपीट करता था आरोपी

मृतका रातबाई के परिजन दशमत बाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी पंचराम सौता चरित्र शंका को लेकर आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी वह संदेह करना बंद नहीं किया।किसी न किसी बात को लेकर मृतका रात बाई के साथ विवाद करता था।

Next Story