Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: CG में कांस्टेबल का फर्जीवाड़ा, युवक को आधी रात घर से उठाया, फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले रुपए

CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक आरक्षक अपने साथियों के साथ आधी रात एक युवक के घर पहुंचा। खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। युवक को जबरदस्ती स्कार्पियो में बैठाकर ले गया और बंधक बनाकर नशीले पदार्थों के केस में फंसाने की धमकी देकर 54 हजार रुपए वसूल लिए।

CG Crime News
X
NPG.NEWS
By Radhakishan Sharma

बिलासपुर 05 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक आरक्षक अपने साथियों के साथ आधी रात एक युवक के घर पहुंचा। खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। युवक को जबरदस्ती स्कार्पियो में बैठाकर ले गया और बंधक बनाकर नशीले पदार्थों के केस में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए की मांग की। 54 हजार रुपए वसूल लिए।

चंगुल से छूटने के बाद युवक अपने परिजन के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूर्व में पुलिस गाड़ी चलाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है मामला?

करगीखुर्द निवासी अभिषेक सिंह 26 फरवरी की रात तकरीबन 12:05 बजे घर पर था। तभी अचानक उनके घर के सामने एक सफेद कलर का स्कॉर्पियो-एन (CG 10-4800) और एक लाल रंग की स्विफ्ट (CG 10 BW) रुकी। कार से चार लोग उतरे और खुद को क्राइम ब्रांच की टीम बता कर 50 मिनट तक घर के बाहर गाली-गलौज करते रहे। अभिषेक को फोन कर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही अभिषेक बाहर आया, आरक्षक योगेश पांडेय ने उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया।

फर्जी केस में फंसाने की दी धमकी, मांगे 1.50 लाख

अभिषेक को उसके घर से 1 किमी दूर ले जाकर युवकों ने खुद को रायपुर क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। नशे का सामान बेचने की धमकी देते हुए केस दर्ज करने की धमकी दी। इस दौरान अभिषेक से 1 लाख 50 हजार रुपए की डिमांड की।

कोटा पुलिस ने दर्ज किया FIR

फर्जी पुलिसकर्मियों ने धमकी देते हुए कहा, पैसे नहीं देने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे। डरे-सहमे अभिषेक ने अपने परिजनों की मदद से 54 हजार रुपए दिया। तब जाकर उसे छोड़ा गया। उनके चंगुल से छूटने के बाद अभिषेक ने मामले की शिकायत कोटा थाने में की, जिस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 308 (7), 319 (2), 296, और 3 (5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। अभिषेक ने फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर काम करने वाले योगेश पांडेय (उर्फ भूरू), विनय साहू और देव बघेल की पहचान की है। इनके साथ अन्य युवक भी शामिल थे।

पटैता में वसूली करने पहुंचा फर्जी क्राइम ब्रांच

अभिषेक को छोड़ने के बाद गिरोह कोरीपारा पटैता निवासी मनोज यादव के घर पहुंचा। वहां भी इन लोगों ने जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पूर्व ड्राइवरों की करतूत, 4 संदेहियों को पकड़ा

ग्रामीण इलाकों में पुलिस की आड़ में फर्जी वसूली करने वालों में कोटा थाना समेत अन्य थानों में काम कर चुके आउटसोर्स के पूर्व ड्राइवर शामिल थे। पुलिस ने 4 ड्राइवरों को पकड़ लिया है और सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सभी संदेहियों के कई रिश्तेदार भी पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story