CG Crime News: बाराती ने ग्रामीण को गोदा चाकू: DJ डांस और पटाखा को लेकर विवाद, फिर थाने में किया सरेंडर
CG Crime News: डीजे में डांस और पटाखा को लेकर जमकर विवाद हो गया है। इसी बीच बाराती ने गांव के एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। युवक ने चाकू चलाने की बात स्वीकारते हुए सरेंडर कर दिया है।

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Barati Ne Mara Chaku: बिलासपुर। डीजे में डांस और पटाखा को लेकर जमकर विवाद हो गया है। इसी बीच बाराती ने गांव के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। युवक ने चाकू चलाने की बात स्वीकारते हुए सरेंडर कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर से रतनपुर के ग्राम गढ़वट में मंगलवार शाम बारात आई थी। बराती डीजे में नाच रहे थे। तभी कुछ घराती भी उनके साथ नाचने लगे। कुछ बराती पटाखा उठाकर फोड़ रहे थे, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। बाराती युवक ने चाकू निकाल कर ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण भी अन्य बारातियों के साथ भिड़ गए। घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में मंगलवार को रामकुमार धीवर की बेटी की शादी थी। जांजगीर के बनारी ग्राम से बारात गांव पहुंची। रात साढ़े 11 बजे अमराई पारा चौक के पास डीजे बजाकर नाचते हुए बारातियों के साथ कुछ घराती पटाखा फोड़ रहे थे। स्काई शॉट का बॉक्स हाथ में उठाकर फोड़ने से चिंगारी आसपास खड़े लोगों के ऊपर गिरने लगी। त्रिलोक धीवर ने उन्हें देख कर पटाखा ना फोड़ने को कहा। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक युक्क ने चाकू निकाली और त्रिलोक को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके दाहिने हाथ और पेट पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने रोका।
गांव के युक्क पर हमला होते देख ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके से कुछ लोगों ने तत्काल त्रिलोक धीवर को निजी वाहन से सिम्स ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। दूल्हे के चाचा के बेटे रतनपुर के ग्राम भरारी निवासी पुष्पेंद्र धीवर ने चाकू चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके साथ एक अन्य बंटी धीवर को थाने में लेकर गए, डीजे की गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लियाहै।
गांव में विवाद के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। गुस्से में ग्रामीणों ने उनकी चार से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। ग्रामीणों की हरकत से डरे सहमे बारातियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर मौजूद एक ग्रामीण बृज साहू ने बताया कि डरे सहमे बारातियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लेकिन, पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने माहौल को शांत कराया और बारातियों को ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस समय पर पहुंच जाती तो कम नुकसान होता।
