Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Crime News: जिस तांत्रिक ने की ठगी, उसी को लूट डाला... 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का दिया झांसा, तो कार-कैश लूटकर हुए फरार

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ठगी के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिन्होंने ठगी का बदला लेने के लिए तांत्रिक को ही लूट लिया।

Bilaspur Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news  

By Chitrsen Sahu

Bilaspur Crime News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से लूटपाट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार आरोपियों ने 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिक को ही लूट डाला, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

रतनपुर पुलिस ने चार ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने तांत्रिक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। तांत्रिक ने उनके साथ पैसे बढ़ाने के नाम पर ठगी की थी। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने तांत्रिक का कार, मोबाइल और कैश लूट लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की कार, मोबाइल और कैश बरामद किया है।

मारपीट कर की लूटपाट

दरअसल, कोरबा जिले के दीपका में रहने वाले विजय कुमार राज ने 1 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जनवरी की रात कार से अपनी तीन महिला रिश्तेदार के साथ बिल्हा मेला से लौट रहा था। रतनपुर में जब वे एक ढाबे के पास रुके, तो दो कार सवार चार युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर कार, मोबाइल और 8 हजार नगद लूटकर फरार हो गए।

आरोपियों ने किए खुलासे

शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी उपकरणों का सहारा लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। देखते ही देखते पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपी विद्याराम दास (43), रामसुंदर (32), राजीव सिंह (37) और गुलशन कुजूर को सरगुजा के साथ कोरिया से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने जो खुलासे किए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं।

बदला लेने के लिए की लूटपाट

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि विजय कुमार राज ने उन्हें तंत्र विद्या से 2.50 लाख को 2.50 करोड़ करने का झांसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने पैसे भी दे दिए, लेकिन फिर तांत्रिक ने ना ही पैसे बढ़ाए और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद उन्होंने उसके साथ लूटपाट की प्लानिंग की और इसी प्लानिंग के तहत उसकी कार, मोबाइल और कैश लूट लिए थे।

तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में ASP मधुलिका सिंह का कहना है कि लूटपाट की रिपोर्ट लिखाने वाला कथित तांत्रिक खुद ठगी का आरोपी निकला। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र से ठगी की बात छिपाई थी। ऐसे में अब उसके खिलाफ भी ठगी की शिकायत दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story