Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Crime News: न्यायधानी में 5 साल की बच्ची को मार डाला, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका...

Bilaspur Crime News: न्यायधानी में पांच साल की बच्ची की लाश निर्माणाधीन पॉश कालोनी के मकान की छत में मिली है। बच्ची सोमवार की शाम से गायब थी। बच्ची के सिर पर चोट के निशान हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Bilaspur Crime News: न्यायधानी में 5 साल की बच्ची को मार डाला, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका...
X

Crime News

By Gopal Rao

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची सोमवार की शाम से गायब थी। मंगलवार की सुबह उसका शव मिला है। बच्ची के सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना के पीछे खमतराई रोड पर गीतांजलि सिटी कॉलोनी स्थित है। गीतांजलि सिटी के संचालक के द्वारा कॉलोनी से ही लगा स्वर्णिम एरा नामक कॉलोनी बनाई जा रही है। निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करने के लिए कई मजदूर परिवार यहीं रहकर काम करते हैं। उन्हीं में से एक परिवार की बच्ची के साथ यह घटना घटी है।

कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल निवासी बृहस्पति का परिवार पिछले 5 साल से यहीं रहकर निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहा है। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते हैं। उसकी पत्नी प्रतिमा भी यहीं मजदूरी करती है। उसकी तीन बेटियां हैं। पांच वर्षीय बेटी कनिका सोमवार शाम 6 बजे से गायब थी। कनिका की मां के अनुसार सोमवार शाम 6 बजे जब काम से आए तो कनिका घर पर ही थी। हम हाथ मुंह धो रहे थे उसी वक्त कनिका पास के ही दुकान से चॉकलेट खाने के लिए गई थी तब से वापस नहीं आई थी।

आज उसकी लाश एक निर्माणाधीन मकान की छत पर मिली। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। एसीसीयू की टीम और फोरेंसिक तथा डॉग स्क्वाड को भी घटना स्थल पर बुलवाया गया। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले है। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story