Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Crime News: जानवरों का शिकार करने लगाए करंट से युवक की मौत, साक्ष्य छुपाने जलाया शव, चार आरोपी गिरफ्तार...

Bilaspur Crime News: जानवरों का शिकार करने लगाए अवैध करंट से युवक की मौत हो गई। इसके बाद शिकारियों ने शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bilaspur Crime News: जानवरों का शिकार करने लगाए करंट से युवक की मौत, साक्ष्य छुपाने जलाया शव, चार आरोपी गिरफ्तार...
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए लगाए अवैध करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने करंट फैलाने वाले दो युवक व दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

कोटा पुलिस ने बताया कि ग्राम डिंडोल स्थित दोषी मुंडा तालाब के पास जंगल में 29 अक्टूबर से & नवंबर के मध्य एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई थी। शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया गया था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। फिर जांच शुरू की। पीडि़त आजू राम कुशराम की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान गवाहों के कथन व घटनास्थल निरीक्षण से यह तथ्य सामने आया कि ग्राम नर्मदा डिंडोल के कुछ व्यक्तियों द्वारा 11 केवी विद्युत पोल से नंगी जीआई तार खींचकर अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा था। इसी दौरान मृतक अयोध्या सिंह खुसरो (&5) निवासी छिरहापारा धुमा थाना तखतपुर वहां से गुजरते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग के कुशल मार्गदर्शन में सउनि नहारू राम साहू, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, प्रआर सत्यप्रकाश यादव, आर रविंद्र मिश्रा, आर. दीप सिंह कंवर, आर. प्रफुल्ल यादव,आर. विनोद यादव, आर. सोमेश्वर साहू, आर. संजय श्याम का योगदान रहा है।

जंगल में छिपे थे सभी आरोपी

जांच उपरांत निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध थाना कोटा में अपराध धारा 105, 2&8, &(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मामले में आरोपी जान सिंह बैगा (48), अनिल बैगा (25), 2 विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी ग्राम नर्मदा डिंडोल थाना कोटा निवासी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी जंगल क्षेत्र में छिपे हुए थे। कोटा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

Next Story