Begin typing your search above and press return to search.

CG News: छेड़छाड़ से परेशान होकर खाया जहर...घर में अकेली थी महिला, तभी घुस आया सरपंच और की अश्लील हरकत

Chhedchhad Se Pareshan Mahila Ne Khaya Jahar: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ से परेशान एक महिला ने जहर खा लिया (Chhedchhad Se Pareshan Mahila Ne Khaya Jahar), जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

CG News: छेड़छाड़ से परेशान होकर खाया जहर...घर में अकेली थी महिला, तभी घुस आया सरपंच और की अश्लील हरकत
X
By Chitrsen Sahu

Chhedchhad Se Pareshan Mahila Ne Khaya Jahar: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ से परेशान एक महिला ने जहर खा लिया (Chhedchhad Se Pareshan Mahila Ne Khaya Jahar), जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सरपंच ने महिला से की छेड़छाड़

यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। यहां गांव के सरपंच ने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

घर में घुसकर की अश्लील हरकत

जानकारी के मुताबिक, सुलौनी गांव में रहने वाली पीड़िता ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी गांव का सरपंच धनेश साहू वहां आ पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ के साथ हश्लील हरकत भी की। छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला चिखते-चिल्लाते हुए जब घर से बाहर आई, तो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने सरपंच को वहां से भागते हुए देखा।

छेड़छाड़ से परेशान होकर खाया जहर

इतना ही नहीं छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने घर में जहर खा लिया। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। इधर पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story