Bijapur News: बीजेपी नेता पर हेड कांस्टेबल ने की सर्विस रायफल से फायरिंग, पुलिस ने लिया हिरासत में, सस्पेंड भी...
Bijapur News: विवाद होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर प्रधान आरक्षक में अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है तथा उसे हिरासत में लिया गया है।

Bijapur News: बीजापुर। बीजापुर जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हेड कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी। बातचीत के दौरान दोनों के मध्य विवाद होने पर प्रधान आरक्षक तैश में आ गया और अपने सर्विस रिवॉल्वर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर फायरिंग कर दी। घटना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाल बाल बचे। वही घटना के बाद एसपी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज 14 मई को शाम सायं लगभग 5 बजे भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से लगभग 3 किमी दूर एक खुले स्थान पर हेड कांस्टेबल वाहन चालक जलन कुमार कर्मा अपने परिचित लव कुमार रायडू स्थानीय निवासी तथा अन्य दो व्यक्तियों से मिलने गए थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बता दे लव कुमार रायडू भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं।
बहस के दौरान आवेश में आकर हेड कांस्टेबल जलन कुमार कर्मा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाल–बाल बचे। पुलिस के अनुसार हवा में फायरिंग की गई थी और फायरिंग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जलन कुमार कर्मा को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसकी सर्विस रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई है l
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉक्टर जितेंद्र यादव द्वारा प्रधान आरक्षक जलन कुमार कर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और अग्रिम क़ानूनी एवं विभागीय कार्यवाही की जा रही है ।
