Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News Hindi: नवजात के शव को जबड़े में दबाए घूम रहा था आवारा कुत्ता, भयावह मंजर देख कांप उठे लोग

Bihar News Hindi: बिहार के भागलपुर में विचलित कर देने वाला एक दृश्य सामने आया है. यहा एक कुत्ता जबड़े में नवजात का शव लेकर धूम रहा था.

Bihar News Hindi: नवजात के शव को जबड़े में दबाए घूम रहा था आवारा कुत्ता, भयावह मंजर देख कांप उठे लोग
X
By Ragib Asim

Bihar News Hindi: बिहार के भागलपुर में विचलित कर देने वाला एक दृश्य सामने आया है. यहा एक कुत्ता जबड़े में नवजात का शव लेकर धूम रहा था. इस दृश्य को जिसने भी देखा वह बुरी तरह सहम गया, कांप गया. इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से शव को कुत्ते के जबड़े से निकाला और पुलिस को इसकी खबर दी. शव एक बच्ची की थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना बिहार के पुलिस जिला नवगछिया के थाना चौक के पास का है. नवगछिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. बच्ची कौन थी. उसकी मौत कहां और कैसे हुई? कुत्ते ने उसका शव कहां से उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है. साथ ही पुलिस बच्ची के मां बाप के बारे में भी पता करने की कोशिश कर रही है. बच्ची का शव इस तरह मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

साथ ही लोग उस मां को भी कोस रहे हैं. जिन्होंने अपनी बच्ची को जन्म देने के बाद मृत या जिंदा इस हाल में फेंक दिया कि उसे कुत्ते लेकर घूम रहे हैं. तो कुछ लोग इसे मां की मजबूरी भी बता रहे हैं. मामले में नवगछिया थाना प्रभारी ने कहा कि एक बच्ची का शव मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. नवजात का शव कुत्ते को कहां से मिला और किसका है. अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है.

भागलपुर में जहां कुत्ते के जबड़े में बच्ची का शव मिला है वहीं बिहार के बेतिया में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल के पास एक महिला मवेशी चराने गई थी. इस दौरान महिला पर ए एक बाघ ने हमला कर दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. महिला की पहचान बखरी निवासी चिल्होरिया देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story