Bhilai Crime News: ढाई साल के मासूम पर कुल्हाड़ी से हमला, घर के अंदर खेलने से किया मना, नहीं मानने पर बुजुर्ग ने काट डाला
Bache Par Kulhadi Se Hamla : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Bache Par Kulhadi Se Hamla : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी गलती बस ये थी कि वह बुजुर्ग के घर के अंदर खेल रहा था। यह घटना उतई थाना क्षेत्र की है।
जानिए क्या है पूरा मामला
उतई थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। मासूम को घर के अंदर खेलने से मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो बुजुर्ग ने गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बात नहीं मानने पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी परदेशी देवांगन (70) जोरातराई का रहने वाला है। वहीं पड़ोस में रहने वाला ढाई साल का मासूम शनिवार को उसके घर के अंदर खेल रहा था। बुजुर्ग ने बच्चे को घर के अंदर खेलने से मना किया पर वो जब नहीं माना, तो उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परदेशी देवांगन को अपनी हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को घर में खेलने से मना किया था, जब वो नहीं माना तो गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी परदेशी देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।
