Begin typing your search above and press return to search.

भिलाई के साई मंदिर में बड़ी डकैती: 7 नकाबपोशों ने गार्ड को बंधक बनाकर पीटा, फिर सोने-चांदी के मुकुट और कैश किए पार

भिलाई के साई मंदिर में बड़ी डकैती हुई है। यहां 7 नकाबपोश चोरों ने गार्ड को बंधक बनाकर पीटा फिर सोने-चांदी के मुकुट और दान पेटी से नगद चुरा लिए।

bhilai news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

दुर्ग 26 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के साई मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। यहां 7 नकाबपोश चोरों ने बुधवार देर रात भिलाई सेक्टर 6 स्थित साई मंदिर के गार्ड को बंधक बनाकर पीटा फिर सोने-चांदी के मुकुट और दान पेटी से नगद चुरा लिए। चोरी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला थाना भिलाई नगर क्षेत्र की है।

क्या है पूरी घटना ?

दरअसल, भिलाई में बुधवार देर रात नकाबपोश चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने न सिर्फ साई मंदिर के गार्ड को बंधक बनाया, बल्कि उसकी पिटाई भी की। इसके बाद चोरों ने सोने-चांदी के मुकुट और दान पेटी से नगद चुरा लिए फिर सीसीटीवी का तार काटकर फरार हो गए। अन्य गार्ड और आसपास के लोगों ने जब गार्ड को बंधे देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

गार्ड को बंधक बनाकर पीटा

बता दें कि गुरुवार को भिलाई सेक्टर 6 स्थित साई मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। उससे पहले ही चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 7 नकाबपोश बदमाश बुधवार रात 3 बजे के आसपास मंदिर के गेट में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे फिर वहां तैनात गार्ड के हाथ पैर बांधकर उसके आंख में पट्टी बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसकी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया।

चोरों ने क्या-क्या चुराया ?

गार्ड को मार-मारकर बेहोश करने के बाद बदमाशों ने साई बाबा के सोने और चांदी के मुकुट, चरण पादुका और दान पेटी से नगद पार कर लिए। इस दौरान उन्होंने बड़ी छत्री को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन भारी होने की वजह से वे उसे नहीं ले जा पाए। जाते-जाते बदमाशों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी के तारों को भी काट डाला।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गुरुवार सुबह 4 बजे बंधक बनाए गए गार्ड की आवाज सुनकर दूसरे गार्ड वहां पहुंचे और हाथ-पैरों में बंधी रस्सी खोली, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story