Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: भाभी और देवर का रिश्ता हुआ शर्मसार: पति और बच्चे को छोड़कर हुई फरार

Devar Ke Sath Bhabhi Frar: जमुई: बिहार के जमुई जिले में भाभी और देवर ने रिश्ते की मर्यादा को लांघ दिया। दरअसल, महिला अपने पति और नवजात बच्चे को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। पति की गुहार के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है।

भाभी और देवर का रिश्ता हुआ शर्मसार: पति और बच्चे को छोड़कर हुई फरार
X
By Chitrsen Sahu

Devar Ke Sath Bhabhi Frar: जमुई: बिहार के जमुई जिले में भाभी और देवर ने रिश्ते की मर्यादा को लांघ दिया। दरअसल, महिला अपने पति और नवजात बच्चे को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। पति की गुहार के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है।

पति ने थाने में लगाई गुहार

यह पूरा मामला लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल गांव का है। युवक पवन कुमार ने थाने में गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी नेहा कुमारी अपने ममेरे देवर के साथ फरार हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरु की। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर भाभी और देवर को शेखपुर से बरामद कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नेहा कुमारी को अपने पति के पास भेज दिया गया है।

प्यार में बदली भाभा और देवर की दोस्ती

पवन कुमार ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले धर्मपुर गांव की रहने वाली नेहा कुमारी के साथ हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। मजदूरी के लिए वे तामिलनाडू आ गए थे। जहां नेहा की पहचान अपने ममेरे देवर अंशु के साथ हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी और देखते ही देखते देस्ती प्यार में बदल गई। जिसकी भनक पवन कुमार को लग गई थी। इसके बाद वह वापस अपने गांव लौट आए थे।

गांव आने के बाद भी जारी रही दोनों के बीच बातचीत

वापस गांव आने के बाद भी नेहा और अंशु के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। एक दिन दोनों साथ में गायब हो गए। जिसके बाद पति न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा। मामले में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने खोजबीन शुरु की। इस दौरान दोनों का मोबाइल ट्रेस किया गया, जो कि शेखपुरा में मिला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों को एक कमरे से बरामद किया।

पति ने लगाए पत्नी के अपहरण के आरोप

भाभी नेहा और देवर अंशु को शेखपुरा से बरामद कर पुलिस थाने ले आई। इस दौरान पति पवन ने अंशु पर उसकी पत्नी नेहा का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। इस आरोप से नेहा ने साफ इनकार कर दिया और उसका कहना है कि वह खुद अपनी मर्जी से अंशु के साथ गई थी। इधर पुलिस ने भी बयान के आधार पर नेहा को समझाकर पवन के हवाले कर दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story