Begin typing your search above and press return to search.

Bengaluru Crime: दिनदहाड़े महिला के सामने गन्दी हरकत, युवक ने बीच सड़क पर महिला के आगे किया हस्तमैथुन, CCTV में कैद हुई करतूत

Bengaluru Crime: बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में 33 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। युवक ने सड़क पर महिला के सामने हस्तमैथुन किया। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS धारा 75 के तहत केस दर्ज किया।

Bengaluru Crime: दिनदहाड़े महिला के सामने गन्दी हरकत, युवक ने बीच सड़क पर महिला के आगे किया हस्तमैथुन, CCTV में कैद हुई करतूत
X

फाइल फोटो 

By Ragib Asim

Bengaluru Crime: बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में 33 वर्षीय महिला के साथ हुई अश्लील हरकत ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। एक नवंबर की सुबह अपने पालतू कुत्ते को टहला रही महिला के सामने एक अज्ञात युवक ने सार्वजनिक रूप से अश्लीलता की। आरोपी ने महिला के सामने खड़े होकर पैंट की जिप खोली और हस्तमैथुन करने लगा। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पीड़िता एक निजी कंपनी में कार्यरत है और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पीड़िता ने इंदिरानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:55 बजे डोमलुर सेकंड स्टेज की 5वीं मेन रोड पर हुई जब एक युवक ने उसे मैडम कहकर पुकारा। जब उसने मुड़कर देखा तो सामने लगभग 30 साल का युवक अश्लील हरकत कर रहा था।
महिला ने बताया- वह मुझे घूरता रहा, मैं डर के मारे भागी
महिला ने मीडिया को बताया कि वह मुझे लगातार घूर रहा था। मैं सदमे में थी। कुछ सेकंड तक मैं हिल भी नहीं पाई। फिर मैं अपने कुत्ते को लेकर तेजी से घर भागी। आरोपी ने कुछ दूर तक महिला का पीछा भी किया लेकिन महिला किसी तरह सुरक्षित घर पहुंच गई।
घटना के बाद पीड़िता ने अपनी बहन और एक मित्र को आपबीती बताई और अगले दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह घटना के समय भूरे रंग की टी-शर्ट और ग्रे जिप-शॉर्ट्स पहने था।
CCTV फुटेज में दर्ज हुई शर्मनाक करतूत
पुलिस ने इलाके के कई CCTV कैमरों की जांच की है फुटेज में आरोपी की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जल्द कर ली जाएगी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
यह घटना उस समय हुई जब इलाके में आवाजाही सामान्य थी जिससे शहर में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर स्पीडी कार्रवाई हो और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी सजा तय की जाए।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story