Begin typing your search above and press return to search.

Bareilly Murder Case: बरेली में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा ड्रामा, ऐसे हुआ खुलासा?

Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी इतनी शातिर थी कि पति की मौत को आत्महत्या में बदलने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस के सामने उसकी पैंतरेबाजी फेल हो गई।

Bareilly Murder Case: बरेली में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा ड्रामा, ऐसे हुआ खुलासा?
X
By Ragib Asim

Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी इतनी शातिर थी कि पति की मौत को आत्महत्या में बदलने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस के सामने उसकी पैंतरेबाजी फेल हो गई। पत्नी ऐसे रोई, जैसे उसे बहुत दुख हुआ हो। पत्नी रेखा की शादी 16 साल पहले केहर पाल सिंह के साथ हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। पति केहर पाल सिंह नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी है। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी रेखा और उसके दोस्त ने मिलकर केहर पाल की चूहे मार दवा पिलाकर हत्या की थी।

वह पत्नी और चार बच्चों के साथ नगर पंचायत कार्यालय के पीछे किराए के मकान में रहते थे। रविवार शाम 5.30 बजे पति केहर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। इस हत्याकांड ने मेरठ हत्याकांड की याद दिला दी। इससे पहले मेरठ में भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी रेखा ने चूहा मारने वाली दवा चाय में मिलाकर पति को पिला दिया। इसके बाद रेखा का प्रेमी पिंटू घर आया। फिर पत्नी रेखा और प्रेमी पिंटू ने मिलकर पति केहर पाल सिंह की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए पत्नी और प्रेमी एक शातिर दिमाग लगाया। पति केहर के शव को पंखे से लटका दिया। अगले दिन पति का शव किराए के कमरे में पंखे में लटका हुआ मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने के निशान मिले। जिसके बाद हत्या की पुष्टि हुई। फिर पुलिस ने सख्ती बरती तो पत्नी रेखा ने सबकुछ सच-सच उगल दिया।

बताया जा रहा है कि रेखा और प्रेमी पिंटू ने एक साथ रहने की योजना बनाई थी। इसके लिए रेखा पति रास्ते में रोड़ा बनकर अटक रहा था। लिहाजा उसे रास्ते से हटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। तिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से गला घोंटकर हत्या की बात कही गई है। हालांकि बंद कमरे में आत्महत्या का मामला सामने आया है। हम सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पत्नी रेखा और प्रेमी पिंटू को जेल भेज दिया गया है।

मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में रेखा और पिंटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अशोक ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसके भाई को अपनी पत्नी के पिंटू के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। एफआईआर में कहा गया है, "उन्होंने पहले उसे जहर दिया। जब वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने रस्सी से उसका गला घोंट दिया और फिर उसी रस्सी का इस्तेमाल करके उसके शव को छत से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे।"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story