क्राइम अलर्ट: सुहागरात पर.. पति को सुलाकर नई नवेली दुल्हन ने कमरा बंद कर किया ऐसा कांड, सुबह आंख खुली तो निकल गई सबकी चीख!

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादी और ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिसंडा थाना क्षेत्र में एक दुल्हन शादी के बाद सुहागरात पर अपने पति के सोते ही घर से सारे कीमती जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने बिचौलिए और दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
50 हजार रुपये लेकर तय कराई गई थी शादी
पीड़ित परिवार मेहनत मजदूरी करके अपना घर चलाता है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके ही गांव के एक व्यक्ति ने बेटे की शादी कराने का झांसा देकर उनसे 50 हजार रुपये लिए थे। बिचौलिए ने बताया था कि लड़की फतेहपुर की रहने वाली है और वे लोग बांदा आकर ही शादी की सारी रस्में पूरी करेंगे।
परिवार वालों ने बिचौलिए की बातों पर भरोसा कर लिया और शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। पीड़ित पक्ष ने दुल्हन और दूल्हे के लिए करीब 30 हजार रुपये के कपड़े और कीमती जेवर भी खरीदे।
रीति रिवाजों से हुई शादी, रात में हुआ खेल
तय प्लान के मुताबिक तीन जनवरी को दुल्हन अपने एक कथित भाई और मौसी के साथ बांदा पहुंची। चार जनवरी को पूरे रीति रिवाजों के साथ दोनों की शादी हो गई। पांच जनवरी तक दुल्हन और उसके रिश्तेदार वहीं रुके रहे। इसके बाद उसी रात जब थका हारा पति गहरी नींद में सो गया तो दुल्हन अपने साथ लाए कथित रिश्तेदारों के साथ घर से जेवर और सारा कैश लेकर रातों रात गायब हो गई। सुबह नींद खुलने पर जब पति ने अपनी पत्नी को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। घर का सारा कीमती सामान और नकदी भी वहां नहीं थी।
मोबाइल बंद, पुलिस ने दर्ज की FIR
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित परिवार ने शादी तय कराने वाले बिचौलिए की तलाश की लेकिन वह भी अपने घर से फरार मिला। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन तुरंत सुनवाई न होने पर उसने डिप्टी एसपी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई।
अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद बिसंडा थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, बिचौलिए और अन्य दो फर्जी रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ राममोहन राय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
