Begin typing your search above and press return to search.

Balrampur News: CG में महिला से दुष्कर्म...शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ उसे जानकर रह जाएंगे हैरान

Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm: बलरामपुर-रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने हवस का शिकार बनाया (Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm)। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Balrampur News: CG में महिला से दुष्कर्म...शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ उसे जानकर रह जाएंगे हैरान
X

Balrampur News

By Chitrsen Sahu

Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm: बलरामपुर-रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने हवस का शिकार बनाया (Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm)। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

यह पूरा मामलाा रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं जब आरोपी महिला से मिलने पहुंचा, तो उसके पति को देखकर वह फरार हो गया, जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में की गई और शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के पति को देखकर आरोपी फरार

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 2 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके जान पहचान के उमेश सिंह ने 27 अक्टूबर 2025 की रात उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बीच-बीच में मौका पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। 1 जनवरी को उमेश सिंह ने रामानुजगंज बस स्टैण्ड में उससे जबरन बात करने की कोशिश की, जिसे उसके पति ने देख लिया। वहीं आरोपी भी महिला के पति को देखकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इसके बाद पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की और आरोपी उमेश सिंह को गम्हरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story