Balrampur News: एक साथ मिले तीन मानव कंकाल: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
Balrampur News: बलरामपुर के नजदीक ग्राम दहेजवार में बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में तीन मानव कंकाल मिला है। इस बात की जानकारी होते हुए आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है। बहरहाल तीनों मानव कंकाल को निकालकर पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। जांच पड़ताल के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर महिला का है या फिर पुरुष का।

Mehandipur Balaji Death News
Balrampur News: सरगुजा। बलरामपुर के नजदीक ग्राम दहेजवार में बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में तीन मानव कंकाल मिला है। इस बात की जानकारी होते हुए आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है। बहरहाल तीनों मानव कंकाल को निकालकर पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। जांच पड़ताल के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर महिला का है या फिर पुरुष का।
बलरामपुर से लगे ग्राम दहेजवार के बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत मे तीन मानव कंकाल मिला हैं। आसपास के 20 से 30 मीटर के दायरे में हड्डियां बिखरी पड़ी हुई थी। बलरामपुर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। अंबिकापुर से फारेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। मानव खोपड़ी और हड्डियां काफी पुरानी है।
ग्राम दहेजवार में शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेत में धान की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट परिसर से गुजरने के दौरान ग्रामीणों को पास के खेत मे हड्डियां और खोपड़ी नजर आई। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्र को सीलबंद कर दिया है। फोरेंसिक जांच के लिए अंबिकापुर से टीम बुलाई गई है। आसपास के इलाके से बहरहाल आवागमन को भी पुलिस ने रोक दिया है।
लंबे समय से बंद है प्लांट
फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट लंबे समय से बंद है। घटनास्थल के आसपास कोई श्मशान घट भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है आसपास शव का ना तो दाह संस्कार किया जाता है और ना ही दफनाते है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि कुत्तों ने मानव कंकाल और खोपड़ी को लाकर रख दिया होगा। आसपास श्मशान घाट से लेकर शव दफनाने को लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।