Begin typing your search above and press return to search.

Balrampur News: CG में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़, तीन संदेही पकड़ाए, दो एकड़ में खेती, मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम...

Balrampur News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अफीम की खेती के बाद एक और जिले में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

Balrampur News: CG में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़, तीन संदेही पकड़ाए, दो एकड़ में खेती, मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम...
X
By Sandeep Kumar

Balrampur News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस की टीम ने अवैध अफीम की खेती का पता लगाया है। मौके पर जिला प्रशासन, राजस्व और पुलिस की टीम पहुंची है और जमीन का क्षेत्रफल व आरोपियों से अफीम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के द्वारा लगभग दो एकड़ जमीन में अफीम की खेती की जा रही थी।

जानिए पूरा मामला

यह पूरा मामला कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी इलाके का है। बलरामपुर पुलिस को इलाके में अफीम की खेती करने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो अफीम की बड़ी मात्रा में फसल बरामद हुई।

मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिस क्षेत्र में अफीम की खेती का पता चला है, वो इलाका झारखंड राज्य से सटा हुआ है। जांच में पता चला है कि झारखंड के लोगों के द्वारा त्रिपुरी गांव में आदिवासी की दो एकड़ जमीन को लीज पर लिया गया और उसी में अफीम की खेती की जा रही थी। मौके से बड़ी मात्रा में अफीम की फसल भी बरामद की गई है।

फिलहाल आरोपियों के द्वारा कब से जमीन लीज पर ली गई थी और अफीम की खेती कब से की जा रही थी। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मौके पर अभी भी जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है, जिनके द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है। तीन संदिग्ध हिरासत में हैं, उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story