Balrampur News: बहन और दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट गई महिला के साथ दुष्कर्म, घर में बनाया बंधक...
Balrampur News: दोस्तो और बहन के साथ घूमने गई पीड़िता को तीन आरोपियों ने अपहरण कर बंधक बना लिया। इनमें से एक आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस ने मामले में पीड़िता को बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

FILE
Balrampur News: बलरामपुर। बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में खरहरा पिकनिक स्पॉट घूमने गई महिला के साथ रेप की घटना हो गई। महिला अपनी बहन और दो दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम पिकनिक स्पॉट गई थी। यहां पहले से मौजूद तीनों आरोपियों ने महिला के दोस्तों की पिटाई की फिर महिला को स्कूटी से ले गए। एक आरोपी ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में स्थित खरहरा पिकनिक स्पॉट में महिला अपनी बहन और दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने शुक्रवार की शाम पहुंची थी। यहां पहले से मौजूद तीन युवक शराब पीते हुए बैठे थे। महिला को देख कर आरोपियों में से एक की नीयत बिगड़ गई। तीनों बदमाशों ने महिला के दोनों दोस्तों की जमकर पिटाई की। फिर महिला को स्कूटी में बैठा ले गए। वही पीड़िता की बहन और दोस्तों ने घटना की जानकारी वाॅड्रफनगर पुलिस को दी। पुलिस के साथ पीड़िता के दोस्तों और बहन ने सर्चिंग अभियान रात में ही शुरू कर दिया। खोजबीन में थाने से 500 मीटर दूरी पर स्थित सुनील नाम के आरोपी के घर पर दबिश देकर महिला को बरामद किया।
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपी स्कूटी में पास के जंगल ले गए जहां एक आरोपी ने उसके साथ रेप किया। फिर सभी उसे आरोपी सुनील के घर ले गए और घर में बंद कर दिया। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों नशे की हालत में थे। इनमें से एक युवक के खिलाफ रेप वही दो अन्य युवकों के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी का नाम सुनील है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड में अदालत में प्रस्तुत किया। अदालत के आदेश से तीनों को जेल दाखिल करवाया गया है।