Begin typing your search above and press return to search.

Baloda Bazar Crime News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: मामले में पति, देवर और ससुर गिरफ्तार, तीनों साथ में मिलकर करते थे...

Vivahita Ne Ki Atmhatya: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति, देवर और ससुर को गिरफ्तार किया है। तीनों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

Baloda Bazar Crime News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: मामले में पति, देवर और ससुर गिरफ्तार, तीनों साथ में मिलकर करते थे...
X

Baloda Bazar Crime News

By Chitrsen Sahu

Vivahita Ne Ki Atmhatya: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति, देवर और ससुर को गिरफ्तार किया है। तीनों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के असनींद गांव का है। 8 अगस्त को असनींद गांव में सविता जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना के बाद मौके पर कसडोल पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज किया था।

प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

पुलिस ने जैसे जैसे मामले की जांच पड़ताल तेज की वैसे ही इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझती गई और पुलिस मृतका के पति, देवर और ससुर तक जा पहुंची। तीनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीनों को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

मायके पक्ष का ससुराल पक्ष पर आरोप

दरअसल, पुलिस ने मामला दर्ज करते ही मृतका सविता जायसवाल के मायके पक्ष से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सविता को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष से मिले बयान के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति माखन लाल जायसवाल, देवर यशवंत जायसवाल और ससुर भरतलाल जायसवाल को हिरासत में लिया गया।

पति-देवर और ससुर को भेजा जेल

पुलिस ने जब इस मामले में मृतका के पति माखन लाल जायसवाल, देवर यशवंत जायसवाल और ससुर भरतलाल जायसवाल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही वह सविता को प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story