Begin typing your search above and press return to search.

Baloda Bazar Crime News: एक ही दिन में लूट की दो वारदातों से हड़कंप...ट्रैक्टर चालक और मजदूर को बनाया शिकार, चाकू की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

Chaku Ki Nok Par Lut: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसलें बुलंद नजर आ रहे हैं। जिले में लगातार चाकू बाजी और लूटपाट की वारदात सामने आ रही है। इसी कड़ी में चाकू बाजी और लूटपाट (Chaku Ki Nok Par Lut) का दो मामला सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरु कर दी है।

Baloda Bazar Crime News: एक ही दिन में लूट की दो वारदातों से हड़कंप...ट्रैक्टर चालक और मजदूर को बनाया शिकार, चाकू की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
X

Baloda Bazar Crime News

By Chitrsen Sahu

Chaku Ki Nok Par Lut: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसलें बुलंद नजर आ रहे हैं। जिले में लगातार चाकू बाजी और लूटपाट की वारदात सामने आ रही है। इसी कड़ी में चाकू बाजी और लूटपाट (Chaku Ki Nok Par Lut) का दो मामला सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरु कर दी है।

ट्रैक्टर चालक से चाकू की नोक पर लूटपाट

जिले में लगातार चाकू बाजी और लूटपाट की वारदात हो रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला पलारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर चालक से चाकू की नोक पर लूटपाट की गई है। बदमाशों न सिर्फ लूटपाट की बल्कि उसपर चाकू से हमला भी कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक शत्रुघ्न कुमार बघेल कोडापार गांव का रहने वाला है। गुरुवार को वह कृषि उपज मंडी भाटापारा से लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उसके पैर पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद बदमाश 700 रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना में घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बदमाशों ने मजदूर को भी बनाया लूटपाट का शिकार

वहीं दूसरा मामला टेमरी गांव का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक मजदूर के साथ लूटपाट की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चाकू मारकर मजदूर के साथ लूटपाट की है। घटना में घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि टेमरी गांव में रहने वाला रामेश्वर नवरंगेय मजदूरी के लिए गांव से बाहर जा रहा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उसपर चाकू से हमला कर लूटपाट की। बदमाश 7000 नगद के साथ ही मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story