Begin typing your search above and press return to search.

Baloda Bazar Crime News: CG में 13.74 लाख की ठगी, गड़ा हंडा निकालने का झांसा देकर लगाया चूना, नगद के साथ ठग लिए गहने

Gada Handa Ke Naam Par Thagi: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आरोपियों ने खेत में गहनों से भरा हंडा गड़ा होने का झांसा देकर 13 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Baloda Bazar Crime News: CG में 13.74 लाख की ठगी, गड़ा हंडा निकालने का झांसा देकर लगाया चूना, नगद के साथ ठग लिए गहने
X
By Chitrsen Sahu

Gada Handa Ke Naam Par Thagi: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से अंधविश्वास और चमत्कार के नाम पर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने खेत में गहनों से भरा हंडा गड़ा होने का झांसा देकर एक परिवार से 13 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ठगी के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खेत में गड़ा हंडा निकालने का झांसा देकर 13 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की थी। आरोपियों ने आयुर्वेदिक कैंप लगाकर पीड़ित को अपने अपने झांसे में लिया था और फिर ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया था।

खेत में हंडा गड़ा होने का दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने लटुवा रोड पुलिया के पास आयुर्वेदिक कैंप लगाया था, इस कैंप में आरोपियों ने शारीरिक बीमारियों का चमत्कारी इलाज का दावा किया था। इसी दौरान अक्टूबर 2025 में आरोपियों ने खैर गांव के रहने वाले पीड़ित कमल साहू को अपने जाल में फंसाया और उसे उसके खेत में आभूषणों से भरा हंडा गड़ने का झांसा दिया।

13.74 लाख नगद और गहने लेकर फरार

इसी के साथ ही आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के सहारे हंडा बाहर निकालने का झांसा दिया था। झांसे में आकर कमल ने भी 13 लाख 74 हजार और एक तोला सोना आरोपियों को दे दिया। नगद और गहने लेने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कमल को अपने साथ हुए ठगी की इस घटना का ऐहसास हुआ। ठगी के शिकार होने के बाद उसने थाने में इसकी शिकायत की।

एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों को तकनीकी मदद से खोज निकाला। पुलिस ने 23 जनवरी को आरोपियों नानसिंग चितोड़िया और सूरज सिंह चितोड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के जामगांव क्षेत्र से पकड़ लिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख 80 हजार नगद, गहने और एक कार जब्त कर लिया। पकड़े दो आरोपी महाराष्ट्र के वर्धा जिले के रहने वाले हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story