Begin typing your search above and press return to search.

Balod News: शिक्षक गिरफ्तार: झांसा देकर 8 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण, फिर शादी से मुकरा...

Dushkarm Ke Arop Me Shikshak Giraftar: बालोद: छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार (Dushkarm Ke Arop Me Shikshak Giraftar) किया है। आरोपी शिक्षक ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने हवस का शिकार बनाया था। वहीं जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो वो मुकर गया। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Balod News: शिक्षक गिरफ्तार: झांसा देकर 8 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण, फिर शादी से मुकरा...
X

Balod News

By Chitrsen Sahu

Dushkarm Ke Arop Me Shikshak Giraftar: बालोद: छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार (Dushkarm Ke Arop Me Shikshak Giraftar) किया है। आरोपी शिक्षक ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने हवस का शिकार बनाया था। वहीं जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो वो मुकर गया। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 8 साल से महिला को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बना रहा था। शादी के लिए दबाव बनाने पर जब वो मुकर गया, तो पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसे पकड़ा लिया।

पिछले 8 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 2 जनवरी को बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि औराभाठा स्थित प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रज्जु महिलांग ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके साथ वह पिछले 8 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वहीं जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो वो मुकर गया।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरु की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी सहायक शिक्षक रज्जु महिलांग को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story