Begin typing your search above and press return to search.

Balod News: CG में 59 साल के मकान मालिक की घिनौनी करतूत, कुंवारी युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खिला दी गोली, युवती और बच्चे की मौत...

Balod News: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहलाा देने वाली घटना सामने आई है। मकान मालिक ने डरा-धमकाकर किराएदार युवती से दुष्कर्म किया, फिर युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा खिलाकर युवती और उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान ले ली।

Balod News: CG में 59 साल के मकान मालिक की घिनौनी करतूत, कुंवारी युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खिला दी गोली, युवती और बच्चे की मौत...
X
By Sandeep Kumar

Balod News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मकान मालिक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। 59 वर्षीय मकान मालिक ने किराएदार युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने दर्द की दवा बताकर गर्भपात की दवा खिला दी। थोड़ी देर बाद युवती तड़पने लगी और उसकी मौत हो गई। घटना में युवती के पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चले गई। आरोपी किराएदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरी घटना

घटना डौण्डीलोहरा थाना क्षेत्र की है। डौण्डीलोहारा के सुनील कुमार घरडे के मकान में किराए पर पिछले तीन सालों से मृतिका युवती अपनी मां और भाई-बहन के साथ रहती थी। 9 मार्च की रात साढ़े 9 से 10 बजे के बीच मृतिका के पेट, कमर में तेज दर्द हुआ। मकान मालिक ने दर्द की गोली बताकर एक गोली दी। गोली खाते ही युवती तड़पने लगी और थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई।

हैवान बना मकान मालिक

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि मृतिका कुंवारी थी और 9 माह की गर्भवती थी। पुलिस की टीम ने मृतिका की मां से पूछताछ की तो पता चला कि मकान मालिक के द्वारा पिछले एक साल से जान से मारने की धमकी और डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता 9 माह की गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात की गोली आरोपी ने खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

बालोद पुलिस ने घटन को गंभीरता से लिया और जांच कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने जांच कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

सुनील कुमार घरडे पिता स्व झुमूक लाल 59 वर्ष निवासी डौण्डीलोहरा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story