Balod News: 21 साल की युवती की हत्या कर शव को पराली के ढेर में रखकर जलाया! मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Balod News: छत्तीसगढ़ में एक युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। मृतिका युवती की पहचान 21 वर्ष के रूप में की गई..

Balod News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती का शव जली हुई पराली के ढेर में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिले के एसपी समेत फाॅरेंसिक की टीम पहुंची और घटना की जांच की जा रही है।
पराली के ढेर में मिली लाश
घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र की है। चीचा गांव में आज सुबह जलती पराली के ढेर में एक युवती की लाश मिली। शव बुरी तरह से जल चुका था। बताया जा रहा है कि गांव में रखे पराली के ढेर में आग लग गई थी। आगजनी की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इस दौरान पराली के ढेर में एक शव जल रहा था। लाश को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की जानकारी अर्जुंदा पुलिस को दी गई।
हत्या कर लाश को जलाया
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पराली के ढेर से निकाला गया। युवती का शव बुरी तरह से जल चुका था। पुलिस आशंका जता रही है कि पहले युवती की हत्या की गई, फिर सबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश को रात में ही पराली के ढेर में लाकर जला दिया गया।
काॅल डिटेल्स की जाँच
पुलिस ने युवती की पहचान चीचा गांव निवासी 21 वर्षीय युवती के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटन को लेकर मृतिका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही युवती के काॅल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है।
गांव में सनसनी
वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। हर कोई यह चर्चा कर रहा है कि युवती को किसने मारा और इसके पीछे का कारण क्या था। मृतिका के परिजनों में दुख का माहौल है। 21 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बालोद पुलिस ने घटना को लेकर मीडिया से कहा कि जल्द ही घटना की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
