Begin typing your search above and press return to search.

CG News: डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, तीन गिरफ्तार...

CG News: बालोद जिले से नाबालिग के गैंगरेप की एक बड़ी खबर सामने आई है। घूमने गई नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

CG News: डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, तीन गिरफ्तार...
X

Photo: Balod Gang Rape (NPG News)

By Radhakishan Sharma

CG News: बालोद। बालोद जिले से नाबालिग के गैंगरेप की एक बड़ी खबर सामने आई है। घूमने गई नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एक आरोपी नाबालिग है. मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के रजही डैम में एक नाबालिग युवती को एक नाबालिग लड़का घुमाने के बहाने लाया था। डैम घूमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया। दो ग्रामीण युवक ने इस दौरान दोनों को देख कर वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ग्रामीण युवकों ने भी नाबालिग के साथ बारी– बारी रेप किया।

घर लौटकर पड़िता ने अपने माता– पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर दल्लीराजहरा थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्यवाही में जुट गई।

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग और दोनों बालिग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story