Begin typing your search above and press return to search.

Balod Crime News: बेटे ने मांगे 100 रुपए तो पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, मरा समझकर जा रहा था सरेंडर करने तभी...

Bete Par Kulhadi Se Hamla: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला (Bete Par Kulhadi Se Hamla) कर लहूलुहान कर दिया। उसकी गलती बस इतनी सी थी कि उसने पिता से बल्ब लेने के लिए 100 रुपए मांग लिए। इधर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Balod Crime News: बेटे ने मांगे 100 रुपए तो पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, मरा समझकर जा रहा था सरेंडर करने तभी...
X

Balod Crime News

By Chitrsen Sahu

Bete Par Kulhadi Se Hamla: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला (Bete Par Kulhadi Se Hamla) कर लहूलुहान कर दिया। उसकी गलती बस इतनी सी थी कि उसने पिता से बल्ब लेने के लिए 100 रुपए मांग लिए। इधर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने बेटे पर किया कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला

यह पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। यहां पिता-पुत्र के बीच 100 रुपए को लेकर कहासूनी हो गई और देखते ही देखते कहासूनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान पिता ने आव देखा न ताव और बेटे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह जब तक थाने में सरेंडर कर पाता तब तक पुलिस ने ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर हमले में घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

100 रुपए मांगने पर शुरु ही कहासूनी

जानकारी के मुताबिक, घायल बेटा कोमल दुग्गा और आरोपी पिता सुमन धोबनी गांव में रहते हैं। 22 नवंबर की रात जब कोमल ने अपने पिता से बल्ब लेने के लिए 100 रुपए मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। इस दौरान पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

हमले के बाद अपने बेटे को वह मरा समझकर सरेंडर करने थाने जा ही रहा था कि उतने में पुलिस वहां आ गई औक उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर हमले में बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए एम्स रायपुर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भाी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story