Begin typing your search above and press return to search.

असम के कछार में हैवानियत : घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 7 दरिंदों ने युवती से बारी-बारी किया गैंगरेप, ऑनलाइन ट्रांसफर कराए पैसे

Assam Silchar Gangrape Case : असम के सिलचर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है, जहाँ बाईपास रोड पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही 28 वर्षीय युवती से थार सवार 7 दरिंदों ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया. हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने न केवल महिला के साथी को बंधक बनाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, बल्कि जाते-जाते डरा-धमकाकर 10 हजार रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

असम के कछार में हैवानियत : घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 7 दरिंदों ने युवती से बारी-बारी किया गैंगरेप, ऑनलाइन ट्रांसफर कराए पैसे
X

असम के कछार में हैवानियत : घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 7 दरिंदों ने युवती से बारी-बारी किया गैंगरेप, ऑनलाइन ट्रांसफर कराए पैसे

By Uma Verma

Assam Silchar Gangrape Case : सिलचर : असम के कछार जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहा सिलचर शहर के पास बाईपास रोड पर 19 फरवरी की शाम एक 28 वर्षीय महिला के साथ सात लोगों ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने न केवल महिला की अस्मत लूटी, बल्कि वारदात के बाद डरा-धमकाकर अपने अकाउंट में 10,000 रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए.

बॉयफ्रेंड के सामने ही लूट ली आबरू

पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिला उस शाम अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में बैठकर सिलचर शहर से कुछ दूरी पर स्थित बाईपास रोड पर घूम रही थी. तभी अचानक एक महिंद्रा थार वहां आकर रुकी, जिसमें करीब 7 से 8 लोग सवार थे. इन लोगों ने पहले तो कपल से उनके घर का पता पूछा और पूछताछ के बहाने अचानक उन पर हमला कर दिया.

दरिंदों ने महिला के बॉयफ्रेंड को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया और उसके सामने ही एक-एक कर सात लोगों ने महिला के साथ हैवानियत की. आरोपियों का खौफ इतना था कि उन्होंने दुष्कर्म करने के बाद भी कपल को नहीं छोड़ा और जान से मारने की धमकी देकर जबरन 10,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए.

दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए सिलचर सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है, जिनकी पहचान नीलोत्पल दास और सुबोल दास के रूप में हुई है. ये दोनों सिलचर के ही आश्रम रोड इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस थार गाड़ी और बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

इस घटना की खबर फैलते ही असम में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर हजारों लोग आरोपियों को सरेआम सजा देने की मांग कर रहे हैं. टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराकर बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है.

2024 में गुवाहाटी से भी आया था ऐसी हैवानियत की खबर

असम के गुवाहाटी से भी ऐसी वारदात सामने आई थी, जहाँ एक पहाड़ी पर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 9 युवकों ने मिलकर एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. यह शर्मनाक घटना 17 नवंबर 2024 की है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के संज्ञान में आते ही गुवाहाटी पुलिस ने तत्परता दिखाई और छापेमारी कर 7 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप नाथ, बिजॉय राभा, पिंकू दास, गगन दास, सौरव बोरा, मृणाल राभा और दीपांकर मुखिया के रूप में हुई थी.

पुलिस कमिश्नर दिगंत बोरा के मुताबिक, आरोपियों में से एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर मंदिर की पहाड़ी पर लाया था, जहाँ पहले से मौजूद उसके दोस्तों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल से वीडियो भी बनाया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर साक्ष्य जुटा लिए थे.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story