Begin typing your search above and press return to search.

Ambikapur News: साले की शादी में जीजा की खौफनाक करतूत... सो रही पत्नी, साली व मासूम बच्ची को हथौडे से मारा, एक की मौत दो गंभीर

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में साले की शादी में आये जीजा ने पत्नी, साली व मासूम बच्ची पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल है।

Ambikapur News: साले की शादी में जीजा की खौफनाक करतूत... सो रही पत्नी, साली व मासूम बच्ची को हथौडे से मारा, एक की मौत दो गंभीर
X
By Sandeep Kumar

Ambikapur News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पति ने पत्नी, साली व मासूम बच्ची पर हथौड़ा से हमला कर दिया। घटना में पत्नी की मौत हो गइ। वहीं साली और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना अंबिकापुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सरहरी की है।

घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सरहरी की

सूरपजुर जिले के चंदौरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटी निवासी यशोदा कुशवाहा अपने पति गणेश कुशवाहा व बेटी के साथ प्रतापपुर थाना के सरहरी ग्राम आई थी। 20 फरवरी को दुल्हन लेकर बारात वापस सरहरी लौट आई थी। रात में खाना खाकर याशेदा अपनी छोटी बहन गंगोत्री और उसकी बेटी के साथ सोने के लिए कमरे में चले गए थे। दूसरे कमरे में याशोदा का पति गणेश सोया हुआ था।

रात दो बजे उठ दिया घटना को अंजाम

रात दो बजे गणेश उठा ओर अपनी पत्नी पर हथौडे़ से जानलेवा हमला कर दिया। फिर बगल में सो रही साली व उसकी बेटी पर भी हथौड़े से वार कर दिया। हमले में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

परिवार के अन्य लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो देखे कि जमीन पर खून से लथपथ तीन लोग पड़े थे। परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए प्रतापपुर अस्पताल लाए। डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान आरोपी की पत्नी यशोदा की मौत की पुष्टि की। वहीं, गंगोत्री को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। वहीं, मासूम बच्ची पिंकी का उपचार मिशन अस्पताल में जारी है।

बलरामपुर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी गणेश की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बलरामपुर के सनावल क्षेत्र में पहुंचा है। अंबिकापुर पुलिस तत्काल बलरामपुर जिले के लिए रवाना हुई। सनावल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

वहीं, इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कार्रवाई कर रही है। साथ ही पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी ने घटना को क्यों अंजाम दिया और उसके पीछे का कारण क्या था।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story