Ambikapur News: प्रेमी ने रेप के बाद की हत्या! महिला की 13 पसलियां टूटीं, सिर पर पत्थर से इतना वार किया कि 3 हड्डियां चकना-चूर हुई, डाॅक्टरों का खुलासा
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में महिला की बेरहमी से हत्या मामले में डाॅक्टरों ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। डाॅक्टरों ने बताया कि महिला की 12 पसलियां टूटीं थी और घटना में महिला के दिल-फेफड़े फट गए थे। पत्थर के वार से सिर की 3 हड्डियां भी टूट गई थी।

Ambikapur News: अंबिकापुर-रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला की हत्या मामले में डाॅक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने रेप के बाद महिला की हत्या कर दी थी। मेडिकल काॅलेज के फोरेंसिक विभाग के डाॅ. संटू बाग ने बताया कि आरोपी ने महिला के सिर पर इतनी बेरहमी से पत्थर कुचला था कि सिर की तीन हड्डियाँ टूट गई थी। साथ ही इस हमले में सीने की 12 पसलियां पूरी तरह से टूटी हुई मिली। हमले में महिला का फेफड़ा और दिल भी फट गया था।
शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने घटना के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल डाल दी थी। बताया जा रहा है कि मृतिका के पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। आरोपी युवक मृतिका महिला के साथ रहता था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतिका का आरोपी प्रेमी था।
घटना के बाद आरोपी घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेजों में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी की एक फोटो भी जारी की है। मृतिका के परिजनों ने भी आरोपी की पहचान कर ली है। अंबिकापुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने आरोपी के जानकारी देने वाले के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है। थाना कोतवाली 9479193508, कंट्रोल रूम अंबिकापुर 9479193599, जारी किया है।
फांसी की मांग
''छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने घटना को दुखद और शर्मनाक बताया है। उन्होंने घटना को निर्भया कांड जैसा बताया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है।''
जानिए कब की है घटना
दरअसल, 3 अप्रैल को थाना कोतवाली क्षेत्र के सदभावना चौक, रिंग रोड में टीटीएस फ्रेस फिश कंपनी के झाला में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, जब महिला ने विरोध किया होगा तो आरोपी ने सिर पर पत्थर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। प्रारंभिक जाँच में पता चला कि आरोपी ने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल भी डाल दी थी।
सीसीटीवी में मृतिका एक व्यक्ति के साथ जाते हुई नजर आई है। संदेही की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक मृतिका के साथ आना-जाना करता था। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अंबिकापुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना को लेकर खुलासा किया जाएगा।
