Ambikapur News: बुजुर्ग से हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित, एसएसपी ने कहा-पता बताने वाले को मिलेगा 5000 का इनाम...

Ambikapur News: बुजुर्ग से हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित, एसएसपी ने कहा-पता बताने वाले को मिलेगा 5000 का इनाम...
X
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुष्कर्म के बाद हत्या और हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। साथ ही पुलिस ने संपर्क नंबर भी जारी किया है।

Ambikapur News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पकड़ने में मदद करने वाले को पुलिस 5000 का नगद पुरस्कार देगी। एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने पता बताने वाले के लिए 5 संपर्क नंबर भी जारी किया है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक-217/2026, धारा-64(2), 103 (1) बी.एन.एस दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है।

आरोपी का हुलिया

रंग-सांवला, उँचाई लगभग 5 फिट 04 इंच, बाल-घुंघराले लम्बे बाल, एकहरा बदन, शरीर-पतला हल्का, काले दाढ़ी एवं मूंछ, हल्का गुलाबी शर्ट एवं नीला जींस पहना हुआ है। सिर में नीला रंग का गमछा बंधा हुआ एवं पीठ पर एक झोला लटकाया हुआ है।

एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर इनाम घोषित किया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के संबंध में जानकारी देने या गिरफ्तार कराने में जो व्यक्ति सहयोग करेगा उसे 5000 (पाँच हजार रूपये) का ईनाम नगद दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय डीआईजी व एसएसपी जिला-सरगुजा का होगा।

सूचना देने के लिए सम्पर्क नम्बर

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा - 94791-93501

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा - 94791-93502

नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर - 94791-93503

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा - 94791-93599

थाना कोतवाली अंबिकापुर - 9479193508

जानिए कब की है घटना

दरअसल, 3 अप्रैल को थाना कोतवाली क्षेत्र के सदभावना चौक, रिंग रोड में टीटीएस फ्रेस फिश कंपनी के झाला में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, जब महिला ने विरोध किया होगा तो आरोपी ने सिर पर पत्थर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल भी डाल दी थी। संदेही की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की गई है। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

मेडिकल काॅलेज के फोरेंसिक विभाग के डाॅ. संटू बाग ने बताया कि आरोपी ने महिला के सिर पर इतनी बेरहमी से पत्थर कुचला था कि सिर की तीन हड्डियाँ टूट गई थी। साथ ही इस हमले में सीने की 12 पसलियां पूरी तरह से टूटी हुई मिली। हमले में महिला का फेफड़ा और दिल भी फट गया था।


Tags

Next Story