Begin typing your search above and press return to search.

Gorakhpur Crime News: एड्स की भनक लगते ही छोड़ गई पत्नी, पति ने दूसरी महिलाओं को बनाया शिकार, फिर करने लगा ये काम...

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से यौन शोषण और ठगी (Gorakhpur Crime) का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी एड्स (Aids) से पीड़ित था, उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसके बाद वह अन्य महिलाओं को न सिर्फ बड़े सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाया, बल्कि उनका यौन शोषण कर उनसे रुपए भी ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है।

एड्स की भनक लगते ही छोड़ गई पत्नी, पति ने दूसरी महिलाओं को बनाया शिकार
X
By Chitrsen Sahu

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से यौन शोषण और ठगी (Gorakhpur Crime) का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी एड्स (Aids) से पीड़ित था, उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसके बाद वह अन्य महिलाओं को न सिर्फ बड़े सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाया, बल्कि उनका यौन शोषण कर उनसे रुपए भी ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है।

मायके में रहती थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बड़हलगंज थाना इलाके में रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की शादी एक दलित लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद भी आरोपी का कई महिलाओं के साथ संपर्क था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता था। वहीं जब उसकी पत्नी को उसको एड्स (Aids) होने की भनक लगी तो वह उसे छोड़कर अपने मायके में रहने लगी। इसके बाद आरोपी ने अन्य महिलाओं को अपना निशाना बनाना शुरु किया।

ऐसे देता था घटना को अंजाम

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी उन महिलाओं को पहले अपने जाल में फंसाता जिनके पति कमाने-खाने बाहर जाया करते थे। फिर उन महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ऊंचे-ऊंचे ख्वाब दिखाया करता था, साथ ही अपने आप को वह एक बड़ा बिजनेसमैन बताता था। भरोसा जितने के बाद वह महिलाओं के साथ यौन शोषण करता था, जिसके बाद वह गहने भी ले लेता था। महिलाओं को अपने साथ हुए इस जालसाजी का पता तब चलता जब उसका मोबाइल नंबर बंद हो जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक कई महिलाओं को अपना शिकारर बना चुका है। वहीं जब महिलाओं से पूछताछ की गई तो कोई भी महिला आरोपी का सही नाम और पता नहीं बता सकी। वहीं युवक के एड्स (Aids) पॉजिटिव होने पर हड़कंप मच गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story