Begin typing your search above and press return to search.

Ahmedabad Gold Smuggling Case: अंडरवियर में सोना छिपाकर लाया तस्कर... एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा, 96 लाख के गोल्ड को पेस्ट फॉर्म में बनाकर कर रहा था तस्करी

Underwear Me Sona Taskari: अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट में अंडरवियर और पर्स में सोना तस्करी करते एक व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिसके पास से 96 लाख का सोना पकड़ा गया है।

Ahmedabad Gold Smuggling Case
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Underwear Me Sona Taskari: अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट में कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां टीम ने दुबई से आए एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जिसने अपने अंडरवियर और पर्स में लाखों रुपए का सोना छिपा रखा था। सोने को वह एयरपोर्ट से बाहर ले जाता, उससे पहले ही टीम ने उसे दबोच लिया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम को पैसेंजर प्रोफाइलिंग और मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुबई से सोने की तस्करी कर रहा है। 8 फरवरी की सुबह वह अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा। सूचना के बाद एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम एक्टिव मोड पर आ गई।

सेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ाया आरोपी

8 फरवरी की सुबह दुबई से उड़कर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई स्पाइसजेट से एक पैसेंजर उतरा, जिसे पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम ने रोक लिया। शुरुआती जांच में तो वह एक दम नॉर्मल था। वहीं टीम की पूछताछ में वो घबरा गया और हड़बड़ा गया।

पर्स से मिला 51.73 लाख का सोना

टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो पर्स से सोने के दो बिस्किट और सोने का टूटा हुआ 24 कैरेट का टुकड़ा बरामद किया गया, जिसका वजन 324.140 ग्राम था। जब्त सोने की कीमत 51 लाख 73 हजार 274 रूपए आंकी गई है। वहीं जब टीम ने आगे तलाशी ली तो उसके अंडरवियर से सोने का पेस्ट मिला।

अंडरवियर में मिला सोने का पेस्ट

टीम ने जब विषेश प्रक्रिया के जरीए सोने के पेस्ट से सोने को अलग किया, तो उसके अंदर से 24 कैरेट का 277.800 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 44 लाख 33 हजार 688 रूपए आंकी गई है। इस तरह टीम ने कुल मिलाकर 601.940 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 96,06,962 रुपए आंकी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story