Begin typing your search above and press return to search.

Nalanda Crime News: हैवानियत की हदें पार! 11 साल की बच्ची के साथ रेप, 63 साल के बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, बिस्किट का लालच देकर...

Bujurg Ne Bachchi Se Kiya Rape: नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से 11 साल की बच्ची के साथ रेप का एक सनसनी खेज वारदात सामने आया है, जहां 63 साल के बुजुर्ग ने बिस्किट का लालच देकर रेप की इस वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Nalanda Crime News: हैवानियत की हदें पार! 11 साल की बच्ची के साथ रेप, 63 साल के बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, बिस्किट का लालच देकर...
X

Nalanda Crime News

By Chitrsen Sahu

Bujurg Ne Bachchi Se Kiya Rape: नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से 11 साल की बच्ची के साथ रेप का एक सनसनी खेज वारदात सामने आया है, जहां 63 साल के बुजुर्ग ने बिस्किट का लालच देकर रेप की इस वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिस्किट का लालच देकर किया बच्ची का रेप

यह पूरा मामला बिंद थाना क्षेत्र की है। रेप की शिकार हुई 11 साल की बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार को स्कूल गई थी, दोपहर में लंच के दौरान वह बाहर निकली थी, इसी दौरान आरोपी दिलीप महतो (63) से उसे बिस्किट का लालच दिया और अपने घर में बुला लिया। जहां उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। रेप की घटना के बाद आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मवेशियों के बीच खून से लथपथ मिली बच्ची

रेप की घटना और जान से मारने की धमकी से डरी सहमी बच्ची घर आई और गौशाला में जाकर सो गई। शाम के समय जब बेटी नहीं दिखी तो मां ने उसकी तलाश शुरु की। तभी उसकी बेटी गौशाला में मवेशियों के बीच खून से लथपथ सोते हुए नजर आई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की गई।

पुलिस ने आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

मामले की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दिलीप महतो (63) ने 11 साल की बच्ची को बिस्किट का लालच दिया था। इसके बाद उसके साथ अपने घर में रेप की घटना को अंजाम दिया था। रेप की घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल मामले में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story