बेमेतरा में पकड़ाया 10वीं पास फर्जी IAS, नौकरी लगाने-ट्रांसफर कराने के नाम पर करता था ठगी

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
बेमेतरा 24 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ की बेमेतरा पुलिस ने मंगलवार को 10वीं पास फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी रोहित कुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और जिले में कई महीनों से एक्टिव था। यह पूरा मामला देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IAS अधिकारी बताता था। इतना ही आरोपी लोगों को नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगता भी था। आरोपी अब तक 3 लोगों से 2 लाख रूपए से ज्यादा की ठगी कर चुका है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी 10वीं पास है और खुद को IAS अधिकारी बताता था।
कैसे सामने आया मामला ?
देवकर चौकी प्रभारी अलील चंद के मुताबिक, देवकर चौकी में ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि देवकर में रहने वाले एक आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी बताकर पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर उनसे ठगी की इस घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने भी FIR दर्ज कर जांच शुरु की।
कौन और कहां का है आरोपी ?
बेमेतरा DIG रामकृष्ण साहू के निर्देश में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई, जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार बताया, जो कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला है और पिछले एक साल से देवकर में किराए के मकान में रह रहा था।
फर्जी IAS ने क्या खुलासे किए ?
हैरानी की बात ये है कि आरोपी 10वीं पास है और खुद को IAS अधिकारी बताता था। इतना ही नहीं आरोपी नौकरी लगाने, ट्रांसफर कराने और कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी अब तक तीन लोगों से पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 62 हजार 500 रुपए की ठगी कर चुका है।
चौकी प्रभारी ने क्या कहा ?
देवकर चौकी प्रभारी अलील चंद का इस मामले में कहना है कि खुद को IAS अधिकारी बताकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से कई मोमेंटो बरामद किया गया। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की वारदात में कौन-कौन शामिल है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
