Begin typing your search above and press return to search.

खौफनाक: पति ने सुई-धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, शादी के 35 साल बाद सनकी पति को पत्नी पर था शक… FIR दर्ज

खौफनाक: पति ने सुई-धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, शादी के 35 साल बाद सनकी पति को पत्नी पर था शक… FIR दर्ज
X
By NPG News

भोपाल 28 अगस्त 2021. पत्नी पर शक होने के चलते एक पति ने उसके साथ वो कर डाला जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे. पति ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से सिल डाला. मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह अजीबोगरीब मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित माडा थानाक्षेत्र से सामने आया है. जानकारी के अनुसार बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का निवासी व्यक्ति झोलाछाप डॉक्टरी कर गुजारा करता है। उसकी शादी को 35 साल से अधिक का समय बीत चुका है। यहां तक कि इन दोनों के दो बेटा व दो बेटी भी है, जिनकी शादी भी हो चुकी है। महिला की उम्र 52 वर्ष और पति की 56 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि पति ने चौथी बार इस तरह की हरकत की है। अप्रेल 2018 में पहली बार उसने पिटाई की थी और प्राइवेट पार्ट की सिलाई की थी। इसके बाद आरोपी ने दो बार और ऐसी ही वारदात की। महिला ने कहा कि तीन बार लोक लज्जा के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था, लेकिन अब प्रताडऩा बर्दाश्त से बाहर हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

सिंगरौली के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मामला ज़िले के माडा थाना क्षेत्र का है. वहां रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति उसके चरित्र पर शक़ करता है. और आरोप लगाता है कि उसके किसी गैर पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं.

Next Story