Begin typing your search above and press return to search.

अफसरों की गौ सेवा : जब कलेक्टर , निगम कमिश्नर पहुंचे गौठान…अपने हांथों से खिलाई गायों को घास

अफसरों की गौ सेवा : जब कलेक्टर , निगम कमिश्नर पहुंचे गौठान…अपने हांथों से खिलाई गायों को घास
X
By NPG News

* गायों की बारिष, गर्मी में समुचित व्यवस्था हेतु गौठान में अतिरिक्त शेड शीघ्र बनाने निर्देष

* अधिकारियों को पशुपालन विभाग जाकर गौ मूत्र, गोबर से बनने वाले प्रोजेक्ट देखकर गौठान में उनकी व्यवस्था जनहित में देने के निर्देष

रायपुर 1 फरवरी 2020 आज रायपुर कलेक्टर एस. भारतीदासन, राज्य के कृषि एवं पशु चिकित्सा संचालक आर. प्रसन्ना, रायपुर नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने निगम जोन 6 क्षेत्र में आने वाले निगम द्वारा शासन की नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना के तहत 50 लाख में निर्मित गौठान की वर्तमान व्यवस्था का वहां पहुंचकर जोन 6 कमिष्नर विनय मिश्रा, जोन कार्यपालन अभियंता एसपी त्रिपाठी, कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।


कलेक्टर भारतीदासन, प्रसन्ना, निगम आयुक्त कुमार ने निगम के गोकूल नगर गौठान में निवासरत गायों की सेवा के तहत उन्हें अपने हाथो से आत्मीयता के साथ गौ ग्रास खिलाया। कलेक्टर, कृषि संचालक, निगम आयुक्त ने गायों की सेवा को शास्त्रों के अनुसार पुण्य कार्य बताया एवं सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने हाथों से गौ सेवा करते हुए उन्हें प्रेम पूर्वक गौ ग्रास खिलाने का निरीक्षण के दौरान सुझाव दिया।
कलेक्टर भारतीदासन ने निगम जोन कमिष्नर को गोकूल नगर गौठान में आगामी गर्मी एवं बारिष में निवासरत गायों की समुचित तरीके से व्यवस्था करने हेतु व्यवहारिक रूप से अतिरिक्त शेड प्रस्ताव देकर स्वीकृति लेकर शासन की योजना के तहत बनवाना प्राथमिकता से सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये।
प्रसन्ना ने अधिकारियों से शासन की योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा संचालित गायों के गौ मूत्र एवं गोबर से निर्मित विभिन्न प्रोजेक्ट एवं मानव समाज में उनके प्रत्यक्ष व्यवहारिक लाभों की जानकारी पशुपालन विभाग आकर समाज हित में शीघ्र प्राप्त करना सुनिष्चित करने एवं उन प्रोड्क्टस को गौठान में व्यवहारिक रूप से क्रियान्वित कर शासन की मंषा के अनुसार जनहित में सदुपयोग सुनिष्चित करवाने का निर्देष दिया। कलेक्टर भारतीदासन एवं निगम आयुक्त कुमार ने संबंधित निगम अधिकारियों को गौठान के व्यवस्थित संचालन का कार्य समाज हित में निरंतरता से करने त्वरित अमल निर्देषों पर शासन की मंषा के अनुरूप करना सुनिष्चित करने निर्देषित किया।
निगम आयुक्त कुमार ने निगम जोन 6 अधिकारियों को गोकूलनगर गौठान में गायों की समुचित व्यवस्था निरंतरता से सकारात्मक सोच के साथ अच्छी तरह प्रषासनिक तौर पर राज्य शासन की कल्याणकारी योजना के तहत समाज हित में प्राथमिकता बनाकर सुनिष्चित करवाने के निर्देष स्थल पर दिये।

Next Story