Begin typing your search above and press return to search.

…बस एक क्लिक में भ्रष्टाचार की शिकायत होगी दर्ज……CM भूपेश ने ACB-EOW की वेबसाइट, हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर किये जारी…. विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस पर चीफ आरिफ शेख ने दिलायी कर्मियों को सत्य-निष्ठा की शपथ

…बस एक क्लिक में भ्रष्टाचार की शिकायत होगी दर्ज……CM भूपेश ने ACB-EOW की वेबसाइट, हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर किये जारी…. विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस पर चीफ आरिफ शेख ने दिलायी कर्मियों को सत्य-निष्ठा की शपथ
X
By NPG News

रायपुर 9 दिसंबर 2020। ….बस एक क्लिक पर छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की शिकायत होगी रजिस्टर्ड। IPS आरिफ शेख की अगुवाई वाली ACB-EOW अब हाईटेक अंदाज में करप्शन के खिलाफ कार्रवाई तेज करेगी। आज विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ACB-EOW की वेबसाइट का शुभारंभ किया। अब कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर www.acbeow.cg.gov.in पर लागिंग कर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 8827461064 की भी शुरुआत हुई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में आमलोगों की जरूरत के लिए उपलब्ध होगा।

वेबसाइट के जरिये होगी शिकायत दर्ज

मुख्यमंत्री के द्वारा आज www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण किया गया। यह वेबसाईट पूरी तरह से छत्तीसगढ़िया भाषा में प्रदेश की पहली वेबसाईट है। इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी ई.शिकायत दर्ज कर सकता है और जानकारी ले सकता है। जनता के द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी मुख्यमंत्री ने लांच किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता के लिये पोस्टर भी लांच किया गया।इस पोस्टर को सभी शासकीय कार्यालय में लगाया जायेगा ताकि लोगों की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत तत्काल दर्ज कराया जा सके।

मुख्यमंत्री राहत कोष में सवा लाख की सहायता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में ईओडब्ल्यू/एसीबी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग राशि 1,25,000/- रूपये का चेक भी जमा किया गया। भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर निदेशक आरिफ एच. शेख तथा पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्रा के निर्देशन में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो, मुख्यालय रायपुर में भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिये प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने, सदैव ईमानदारी से कार्य करने, सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ रहने के लिये सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाया गया।

Next Story