Begin typing your search above and press return to search.

निगम-मंडल नियुक्ति- ब्रेकिंग : लाल बत्ती का इंतजार जल्द खत्म होने के CM भूपेश ने दिये संकेत…. बोले- कुछ नियुक्तियां जल्द हो सकती है… कुछ में अभी….

निगम-मंडल नियुक्ति- ब्रेकिंग : लाल बत्ती का इंतजार जल्द खत्म होने के CM भूपेश ने दिये संकेत…. बोले- कुछ नियुक्तियां जल्द हो सकती है… कुछ में अभी….
X
By NPG News

रायपुर 15 जून 2021। लालबत्ती का इंतजार कर रहे कांग्रेस नेताओं का इंतजार खत्म हो सकता है। हालांकि अभी फिलहाल कुछ ही नियुक्तियां होगी, बाकी नियुक्तियों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आज कांग्रेस भवन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में इस बात के संकेत दिये। हालांकि ये नियुक्तियां अभी किन-किन निगम, मंडलों व आयोगों में होगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि …

“निगम-मंडलों नें नियुक्तियों को लेकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा हुई है, कुछ नियुक्तियां जल्द हो सकती है, हालांकि कुछ नियुक्तियां अभी थोड़े दिन बाद होगी”

पिछले ढाई साल से कई कांग्रेस नेता निगम-मंडल में नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। ढाई साल बाद भी नियुक्तियां नहीं होने को लेकर कुछ नाराजगी की खबरें भी आ रही थी, हालांकि प्रदेश प्रभारी ने कल रायपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में नाराजगी की बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आज तो कुछ निगम-मंडलों ने जल्द नियुक्ति के संकेत दिये हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी ने लालबत्ती के लिए थोड़ा इंतजार करने की बात कही थी। पीएल पुनिया ने कहा था..

“निगम मंडलों में नियुक्ति की सूची तैयार है, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद ही सूची जारी की जायेगी, थोड़ा वक्त और लग सकता है”

Next Story