Begin typing your search above and press return to search.

निगम मंडल तीसरी सूची: मानसून सत्र के बाद फिर जारी होगी निगम मंडलों की एक और सूची… ब्रेवरेज, CSIDC, मार्कफेड, राजभाषा, हिंदी ग्रंथ अकादमी समेत कई आयोग मंडल निगम शामिल

निगम मंडल तीसरी सूची: मानसून सत्र के बाद फिर जारी होगी निगम मंडलों की एक और सूची… ब्रेवरेज, CSIDC, मार्कफेड, राजभाषा, हिंदी ग्रंथ अकादमी समेत कई आयोग मंडल निगम शामिल
X
By NPG News

रायपुर, 22 जुलाई 2021। बैक टू बैक निगम मंडल आयोग की सूची जारी होते देख अपनी बारी का अंदाज़ लगाने वाले उम्मीदवारों को अभी और इंतज़ार करना पड़ सकता है। अब ये सूची आसन्न विधानसभा सत्र के बाद जारी होनी है।
अभी जो सूची आनी है उनमें ब्रेवरेज कार्पोरेशन, मार्कफेड उर्दू अकादमी सिंधी अकादमी हज कमेटी,राजभाषा आयोग,हिंदी ग्रंथ अकादमी, छत्तीसगढ़ एक्साईज कार्पोरेशन सड़क विकास निगम शामिल हैं। इसके लिए कई आयोग निगम ऐसे हैं जहां उपाध्यक्ष समेत सदस्यों की नियुक्ति होनी है।
अभी जो सूची जारी हुई, उसमें जाति गोस्वारा और क्षेत्रीय संतुलन साधने की क़वायद तो हुई पर फिर भी व्यापक तौर पर असंतोष ज़ाहिर हुआ है। आयोग मंडल में बतौर सदस्य शामिल किए गए कई नामों ने तत्काल पद लेने से इंकार कर दिया। वहीं कुछ ने दिल्ली का रुख़ भी कर लिया। दिल्ली पहुँचने वालों में एक पूर्व विधायक भी हैं जो अपने समुदाय में अच्छी पैठ रखने वाले माने जाते हैं। मरवाही में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस ने मरवाही से उत्तम वासुदेव को पुरस्कृत करना चाहा, खबरें हैं कि युवा आयोग अध्यक्ष के लिए उनका नाम टॉप पर जा चुका था लेकिन जातीय समीकरण के फेर में वे अध्यक्ष की कुर्सी से फिसल गए।
राजीव भवन में अक्सर मौजूद पाए जाने वाले एक नेताजी को भी हालिया जारी सूची से खासा झटका लगा है। खबरें हैं कि वे एक आयोग को लेकर अपनी दावेदारी पर काफी निश्चिंत थे। पर जब सूची जारी हुई तो उनका नाम कहीं था ही नही। हालाँकि उन्होंने अपना दुख या आक्रोश कहीं व्यक्त नहीं किया है, अब दुख या आक्रोश व्यक्त ना करने को अनुभवी ज़्यादा ख़तरनाक मान रहे हैं। वैसे ही सूची में एक मंडल में एक नन्हा मून्ना पद पाने वाले एक अन्य नेताजी बेहद फूं-फां करते सिविल लाईंस बँगला पहुँचे थे पर वहाँ पहुँचते ही उनके सूर बदल गए और वे साथ फ़ोटो खिंचा कर मिले पद पर सोशल मीडिया में पॉलिटिकल फादर कहते हुए थैंक्यू लिखते नुमाया हुए।
इसके अलावा निगम, मंडलों में बड़ी संख्या में उपाध्यक्ष, सदस्य भी बनाये जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार सूची पूरी तरह तैयार है पर अब वे सत्र के ठीक बाद जारी होंगी, और एक बार में सब नहीं बल्कि किश्त-किश्त में जारी होंगी।

Next Story