Begin typing your search above and press return to search.

यूथ अलर्ट... 18 साल के हो गए हैं तो वोटर लिस्ट में जुड़वाएं अपना नाम, जिनके नाम पहले से वोटर लिस्ट में हैं, वे भी चेक कर लें, क्योंकि...

यूथ अलर्ट... 18 साल के हो गए हैं तो वोटर लिस्ट में जुड़वाएं अपना नाम, जिनके नाम पहले से वोटर लिस्ट में हैं, वे भी चेक कर लें, क्योंकि...
X
By NPG News

रायपुर, 18 अक्टूबर 2021। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं, वहां 7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर और 28 नवंबर को वोटर लिस्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। चारों ही दिन रविवार हैं, इसलिए नौकरी पेशा भी इसे देख सकते हैं। देखना यह है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, यदि है तो उसमें किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं है। देख कर यह सुनिश्चित करने के बाद वहां मौजूद बीएलओ से बात कर सकते हैं। कोई त्रुटि है तो आप उसे सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं। इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरे जाएंगे।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं-

(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।

(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या

(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

या

(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी, जिससे यह स्पष्ट हो कि उम्र 18 साल हो गई है।

(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

अधिकारियों ने अपील की है कि वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें। इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में आपने वोट डाला था तो अभी भी लिस्ट में नाम तो होगा ही। अब जो नई लिस्ट आई है, उसमें कई लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।

Next Story