Begin typing your search above and press return to search.

25 एसईसीएल में मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

25 एसईसीएल में मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह
X
By NPG News

रायपुर 25 अक्टूबर 2021। 20 अक्टूबर से 1 नवंबर तक एसईसीएल मुख्यालय सहित एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम ''स्वतंत्र भारत /75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता'' है।

26 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सतर्कता जागरूकता की शपथ ली जाएगी। दिनांक 27.10.2021 को प्रोक्यूरमेंट थ्रू जेम एण्ड आफलाईन टेण्डर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 28.01.2021 को स्टेक होल्डर मीट का आयोजन किया जाएगा एवं 01.11.2021 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का समापन सम्पन्न होगा।

विदित हो कि सतर्कता जागरूकता 2021 अंतर्गत दिनांक 20.10.2021 को महिला कर्मियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, ग्रुप-1 कक्षा 6 से 8 तक एवं ग्रुप-2 कक्षा 9 से 12 तक के लिए ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता, क्वालिटी मैनेजमेंट पर सेमीनार का आयोजन किया गया था, वहीं दिनांक 21 अक्टूबर के लिए महिला अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए वाक प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए वाक प्रतियोगिता, अधिकारियों के लिए वाक प्रतियोगिता एवं कक्षा 12वीं तक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के लिए ऑनलाईन ई-क्विज प्रतियोगिता, कर्मियों एवं परिजनों हेतु स्लोगन एवं कविता स्पर्धा, प्रेजेन्टेशन ऑन विजिलेन्स केस स्टडी का आयोजन किया गया।


Next Story