Begin typing your search above and press return to search.

निजात के तहत खैरागढ़ पुलिस को मिली सफलता... 2 किलों 200 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निजात के तहत खैरागढ़ पुलिस को मिली सफलता... 2 किलों 200 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

राजनादगांव 31 जनवरी 2022। एसपी संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संजय महादेवा के नेतृत्व में चलाए जा रहे नारकोटिक्स एवं ड्रग्स तथा मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान निजात तहत मुखबीर की सूचना पर आज टीम गठित कर आरोपी जितेन्द्र पटेल उर्फ जितू खैरागढ़ निवासी के घर रेड कार्यवाही कर 2 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती 12000 रुपये जब्त किया गया। साथ ही 2000 नगदी जब्त कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया है।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमाक 63/2022 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरप्तार की सूचना परिजन को देकर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि मुरली सिह बघेल उप निरीक्षक सीएल जांगड़े,सउनि महेश लेझारे प्रधान आरक्षक 90 गन्नू लाल साहू प्रधान आरक्षक 671 चुन्नी लाल साहू आर0 660 डुलेश्वर साहू आर0 1364 कांता कोसरे आर0 753 मनोज उसारे महिला आरक्षक 871 शिव कुमारी जगत का सराहनीय योगदान रहा।

Next Story